बिजनेस

जनता को RBI ने दी राहत : मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में रेपो रेट को लेकर लिया गया बड़ा फैसला, EMI सस्ती होने की उम्मीद

भारतीय रिजर्व बैंक की दो दिवसीय एमपीसी (monetary policy committee) की बैठक आज (8 जून) को खत्म हो गई है. बैठक खत्म होने के बाद रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. जिसमें उन्होंने बताया कि समिति की बैठक में ये तय हुआ है कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. अभी रेपो रेट 6.50 फीसदी है. रेपो रेट में एक बार फिर से बदलाव न होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. मंहगाई दर कम  होने के अलावा बैंक लोन के ब्याज और ईएमआई में भी कमी होने के आसार हैं. शक्तिकांत दास ने कहा, एमपीसी के सदस्यों ने ब्याज दरों को स्थिर रखने पर सहमति दी है.

गर्वनर शक्तिकांत दास ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में महंगाई दर चार फीसदी से अधिक बनी रहेगी. इसके अलावा अगले वित्त वर्ष में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) 5.2 से घटकर 5.1 फीसदी रहने की उम्मीद है. वहीं विकास दर 6.5 प्रतिशत पर रहने की संभावना की जा रही है. इस दौरान तीसरी तिमाही में वृद्धि दर 6% और रियल जीडीपी ग्रोथ के 8 फीसदी रहने का भी अनुमान है. गौरतलब है कि रेपो रेट में बदलाव न होने से बैंकों से मिलने वाले लोन पर लगने वाले ब्याज दरों में भी कमी आ सकती है. जिसमें होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की ईएमआई कम होने की संभावना है.

गवर्नर ने आगे बताया कि, निवेश में काफी सुधार हुआ है. इस बार मॉनसून के सामान्य रहने के आसार हैं. केंद्रीय बैंक महंगाई पर पैनी नजर बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि पिछले महीने आयात घटने से व्यापार में कमी आई है. इसके साथ ही देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी काफी मजबूत हुआ है.

यह भी पढ़ें- मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना : लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, शव को ‘ट्री कटर’ से काटकर प्रेशर कुकर में उबालता था आरोपी

गर्वनर ने ये भी बताया कि शुरुआती आंकड़ों से ये पता चलता है कि एफडीआई में भी तेजी के साथ सुधार हुआ है. कैपेक्स में सुधार होने के अच्छे संकेत भी मिल रहे हैं. अप्रैल की तुलना में स्थितियां काफी बेहतर हुई हैं. इन सब चीजों को देखते हुए ई-रूपी का जो दायरा है उसे बढ़ाने का भी प्रस्ताव दिया गया है. जिससे होने वाले डिजिटल भुगतानों का भी तेजी के साथ ग्राफ बढ़ेगा.बैंक अब प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड भी जारी कर सकेंगे. आपको बता दें कि एमपीसी की बैठक हर दो महीने पर आयोजित की जाती है. जिसमें ब्याज दरों में बदलाव को लेकर विचार किया जाता है. पिछली बैठक में भी रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सोनिया गांधी नागरिकता मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, तुगलक रोड एसएचओ तलब

सोनिया गांधी की नागरिकता और 1980 की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के मामले…

18 minutes ago

थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरी हुई परंपरा

मदुरई की थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई…

19 minutes ago

चंद्रशेखर आजाद पर केस दर्ज करने की याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 23 दिसंबर को सुनाया जाएगा आदेश

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग…

30 minutes ago

परिसीमन पर महासंग्राम! खरगे बोले – 850 सीटें करके सत्ता पर कब्जा चाहती है BJP, सरकार ने कहा – महिलाओं के लिए ला रहे हैं आरक्षण

परिसीमन विधेयक और लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर राजनीति तेज…

38 minutes ago

तमिलनाडु में काम, बंगाल में पकड़े गए 8 संदिग्ध! लालगोला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bangladesh Nationals Detained: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना…

45 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह…

50 minutes ago