देश

कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने के मामले में अदालत ने आरोपी को दी जमानत, 25 हजार रुपये मुचलका जमा करवाया

अदालत ने उत्तरी-पूर्वी लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर कथित रूप से हमला करने एवं उनपर स्याही फेंकने के आरोपी 41 वर्षीय आरोपी अजय कुमार को जमानत दे दिया है. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आरुषि परवाल ने उसे जमानत देते हुए कहा कि उन्हें आरोपी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के साथ सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के राज्य के हित के साथ संतुलन बनाना होगा.

मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 25 हजार रुपए के जमानती बांड और इतनी ही राशि का मुचलका जमा करने का निर्देश देते हुए जमानत दे दी. साथ ही उससे इस तरह का अपराध दोबारा नहीं करने का वचन देने को कहा और सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने एवं जांच में सहयोग करने को कहा है. साथ ही शिकायतकर्ता से संपर्क नहीं करने को भी कहा है.

कांग्रेस उम्मीदवार कुमार 17 मई को स्थानीय पाषर्द छाया शर्मा के साथ बैठक के बाद न्यू उस्मानपुर स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय से बाहर आ रहे थे कि लोगों के एक समूह ने उन पर कथित हमला कर दिया. दिल्ली पुलिस ने उनमें से एक आरोपी अजय को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया. उसे मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की मांग की थी.

जांच अधिकारी ने कहा था कि भविष्य में इस तरह की अपराध के दोहराव से बचने के लिए आरोपी का हिरासत में भेजा जाना आवश्यक है. आरोपी के वकीलि ने पुलिस की इस दलील का विरोध किया और उसे जमानत पर रिहा करने की मांग की थी. मजिस्ट्रेट ने उसे जमानत देते हुए कहा कि जमानत पर फैसला करते समय अदालत को दो परस्पर विरोधी हितों में संतुलन साधना होता है, जिनमें से एक है आरोपी की बेगुनाही की धारणा तथा उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार. दूसरा राज्य का हित तथा जांच की अखंडता बनाए रखना.

कोर्ट ने कहा कि वर्तमान प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों में सात साल से कम के कारावास का प्रावधान है. आरोपी की साफ सुथरी पृष्ठभूमि, मामले की परिस्थिति और गिरफ्तारी तथा जमानत पर न्यायिक मिसालों को ध्यान में रखते हुए जमानत की अर्जी मंजूर की जाती है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली HC ने जामिया मिलिया इस्लामिया के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर इकबाल हुसैन की नियुक्ति को किया रद्द

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

9 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

28 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

30 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

37 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

37 minutes ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

56 minutes ago