मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
NBT India’s Summer Camp: नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) इंडिया की ओर से इन दिनों बच्चों के लिए समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं. इन समर कैंप में बच्चों को करियर गाइडेंस की सुविधा भी दी जा रही है. दिल्ली स्थित वसंत कुंज में 15 दिनों तक चलने वाले समर कैंप में बुधवार को जानी-मानी करियर काउंसलर डॉ. श्रुति जैन ने बच्चों द्वारा पूछे गए करियर ओरियंटेड प्रश्नों के उत्तर दिए.
NBT से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 9 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित करियर काउंसलिंग के इस सत्र में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया. उन्होंने डॉ. श्रुति जैन से जाना कि किस तरह वे पसंदीदा क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं, उसके लिए उन्हें किस तरह तैयारी करनी होगी?
डॉ. श्रुति जैन ने वर्तमान समय की माँग को देखते हुए बच्चों को करियर ओरियंटेड कोर्सेज जैसे कि एक्चुअरी, पर्यावरणीय विज्ञान, यूजर इंटरफेस (यूएक्स), बैंकिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, एपिडेम्योलॉजी, ई-कॉमर्स आदि के बारे में भी विस्तार से बताया.
3 जून तक चलेगा यह निःशुल्क समर कैंप
नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) का यह निःशुल्क समर कैंप 3 जून तक चलेगा, जिसमें 5 से 8 वर्ष के बच्चे देशभर से आए मशहूर कलाकारों, लेखकों और कथा-वाचकों से खेल-खेल में बहुत-सी रचनात्मक गतिविधियों सीख रहे हैं. दूसरा समूह 9 से 14 वर्ष के बच्चों का है, जिनके लिए परस्पर संवादात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं. उनके लिए यहाँ करियर काउंसलिंग के अलावा विशेषज्ञों से अपर्ट एंड क्राफ्ट, रचनात्मक लेखन, थियेटर, कैलिग्राफी विश्श्यानुसार चर्चा, विज्ञान की समझ से जुड़े टॉपिक पर भी बात की गई.
— भारत एक्सप्रेस
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…