देश

दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की जमानत याचिका पर कोर्ट ने ED से मांगा जवाब

दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित आरोपी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान की ओर से दायर जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. यह आदेश राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राकेश सयाल द्वारा दिया गया, जो मामले की सुनवाई कर रहे हैं.

ED ने खान को 2 सितंबर को गिरफ्तार किया था. यह गिरफ्तारी दिल्ली के ओखला इलाके में उनके आवास पर तलाशी के बाद हुई थी. तलाशी के दौरान खान से कुछ सवाल पूछे गए थे, लेकिन वह उसका गोलमोल जवाब देते रहे. इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी और दिल्ली पुलिस की तीन शिकायतों पर आधारित है. ED ने अपनी आरोप पत्र में पांच लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें खान के तीन सहयोगी जीशान हैदर, दाउद नसीर, और जावेद इमाम सिद्दकी शामिल हैं.

ED के अनुसार, यह मामला दिल्ली वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को गैर कानूनी रूप से पट्टे पर देने और कर्मचारियों की अवैध भर्ती के माध्यम से व्यक्तिगत लाभ हासिल करने से संबंधित है. यह आरोप उस समय का है, जब खान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष थे, और यह गतिविधियां वर्ष 2018 से 2022 के बीच हुईं.


ये भी पढ़ें- दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद को कड़कड़डूमा कोर्ट ने बहन की शादी में शामिल होने के लिए दी अंतरिम जमानत


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में गूंजी भारत के इस जांबाज ICS अफसर की दास्तान! अंग्रेजों का हुक्म ठुकराकर रोकी थी गोलीबारी

Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…

10 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका का निपटारा किया

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…

13 minutes ago

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

44 minutes ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

57 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

1 hour ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

1 hour ago