मनोरंजन

जया बच्चन ने नातिन नव्या को दिए लव टिप्स, बोलीं- ऐसे शख्स से करना चाहिए शादी

Navya Naveli Nanda Relationship: ‘व्हाट द हेल सीजन 2’ के आखिरी एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा को हाल ही में एक रिलेशनशिप एडवाइस दी थी. दोनों कई बार रियलिटी शोज और पॉडकास्ट में भी साथ नजर आ चुके हैं और दोनों की ट्यूनिंग भी काफी कमाल की रहती है. जया और नव्या कई बार नानी-नातिन कम और दोस्त ज्यादा लगती हैं. हालांकि कभी-कभी जया बच्चन सख्त होकर भी अपनी नातिन को समझाती भी है. इसी बीच हाल ही में जब पॉडकास्ट में तीनों रिलेशनशिप के बारे में बात करती नजर आई तो फैंस ने खूब एन्जॉय किया.

नानी ने नातिन को दी सलाह

हाल ही में हुए इंटरव्यू में जया ने नातिन नव्या को उनके पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सलाह दी और कहा कि- बात मेरी जनरेशन की हो या श्वेता की हम लोग इस विषय में सोच भी नहीं सकते थे. लेकिन नव्या के उम्र में बच्चे जब इस अनुभव से गुजरते हैं तो कही न कही अपने आप में गिल्टी फील करते हैं. ये देखकर मुझे काफी बुरा लगता है, मुझे लगता है कि आजकल बच्चों में फीलिंग्स और रोमांस की कमी है इसलिए मुझे लगता है कि आजकल के बच्चों को अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करनी चाहिए जो हमेशा उनका साथ दे क्योंकि एक दूसरे को समझना बहुत जरूरी है. जया बच्चन ने आगे कहा कि शादी के बाद प्यार तो एक दिन खिड़की के रास्ते बारह चला जाता है.

नव्या ने जया बच्चन से किया सवाल

नव्या ने जया बच्चन से पूछा कि क्या दोस्ती के बीच रोमांस रखना सही है या गलत?  खासकर अगर दो लोग सिर्फ दोस्त हैं और रिलेशनशिप में नहीं हैं. नव्या ने आगे पूछा कि क्या आपको लगता है कि अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करना हमेशा काम आता है? इसी बीच जया ने जवाब दिया ‘रोमांस आउट ऑफ द बॉक्स है’ शादी के बाद यह खत्म हो जाएगा. नव्या ने अपनी बात दोहराते हुए कहा क्या होगा अगर दो लोग सिर्फ अच्छे दोस्त हो इसका मतलब यह नहीं है कि वे रोमांटिक भी होंगे.’

ये भी पढ़ें:Pusha 2: रश्मिका मंदाना ने फैंस को अपने बर्थडे पर दिया खास तोहफा, ‘पुष्पा 2’ का फर्स्ट लुक आया सामने

बेटी की बातों पर श्वेता और जया का रिएक्शन

श्वेता ने बीच में घुसकर अपनी बेटी से पूछा क्या आप कह रही हैं कि यदि आपके मन में अपने दोस्त के लिए फीलिंग्स हैं तो आपको ऐसा करना चाहिए या नहीं मुझे लगता है कि जिंदगी बहुत छोटी है इसके लिए आगे बढ़ें. नव्या ने कहा लेकिन फिर यह आपको दोस्त के साथ आपके बॉन्ड को बर्बाद कर देगा.

दोस्ती और प्यार पर बोलीं श्वेता बच्चन

श्वेता ने जवाब दिया, ‘आपका रिश्ता तो वैसे भी बर्बाद होना है. क्योंकि अगर किसी एक की दूसरे के प्रति फीलिंग्स हैं और दूसरा उन भावनाओं का आइना नहीं बन रहा है तो वह बर्बाद हो गया है. अगर दोस्ती इतनी गहरी और मजबूत है और उसमें प्यार है, तो चोट और दर्द दूर होने के बाद आप फिर से दोस्त बन जाएंगे और यदि ऐसा नहीं है, तो फिर इसका क्या मतलब है? कम से कम आप बेहतर जानते हैं जब आप किसी के साथ रोमांटिक रिश्ते में होते हैं तो आप उस व्यक्ति के कई पहलुओं को समझते हैं.’

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

2 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

3 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

4 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

4 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

4 hours ago