प्रतीकात्मक तस्वीर
Covid-19: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 हजार 414 हो गई है. तो वहीं यूपी में चार लोगों की जान भी कोविड-19 से जा चुकी है. लखनऊ, मेरठ, झांसी और लखीमपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई है. इस सम्बंध में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की सलाह दी है. साथ ही मरीजों, बच्चों व बुजुर्गों को बहुत जरुरत पड़ने पर ही बाहर निकलने के निर्देश दिए गए हैं. कहा गया है कि भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें और जरूरत पड़ने पर मास्क लगाकर ही बाहर निकलें.
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के एक्टिव केसों के आंकड़ों को जारी करते हुए बताया है कि लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, मेरठ और आगरा में सबसे ज्यादा प्रभावित लोग सामने आ रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि इन शहरों के लिए कोई पहुंचता है तो वह खास एहतियात बरते. सेनेटाइजर से लगातार हाथ सेनेटाइज करता रहे. इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि कहीं भी भीड़ इकठ्ठी न करें. स्वास्थ्य विभाग की डीजी डॉ. लिली सिंह ने बताया कि कोरोना के जो भी केस आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम उन लोगों की निगरानी कर रही है. कोरोना की जांच भी बढ़ा दी गई है. प्रदेश किसी भी तरह के हालत से निपटने के लिए तैयार है.
बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कोरोना को लेकर हाई लेवल मीटिंग की थी और अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए थे. इसी के साथ वेंटिलेटर व ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए थे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि कोविड से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश में सभी जरूर लॉजिस्टिक उपलब्ध हैं. इसी के साथ ये भी कहा कि विगत वर्ष स्थापित सभी ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हों. अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों को उपलब्ध कराए गए वेंटिलेटर एक्टिव हों. पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती हो. सीएम ने ये भी कहा कि जहां वेंटिलेटर हों, वहां पर एनेस्थेटिक की तैनाती जरूर की जाए.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…