Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Covid-19: यूपी में कोरोना से चार लोगों की मौत, घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलने के निर्देश

UP News: लखनऊ, मेरठ, झांसी और लखीमपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई है. तो वहीं यूपी में पिछले 24 घंटे में 708 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं.

Covid India

प्रतीकात्मक तस्वीर

Edited by Nitish Pandey

Covid-19: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 हजार 414 हो गई है. तो वहीं यूपी में चार लोगों की जान भी कोविड-19 से जा चुकी है. लखनऊ, मेरठ, झांसी और लखीमपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई है. इस सम्बंध में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की सलाह दी है. साथ ही मरीजों, बच्चों व बुजुर्गों को बहुत जरुरत पड़ने पर ही बाहर निकलने के निर्देश दिए गए हैं. कहा गया है कि भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें और जरूरत पड़ने पर मास्क लगाकर ही बाहर निकलें.

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के एक्टिव केसों के आंकड़ों को जारी करते हुए बताया है कि लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, मेरठ और आगरा में सबसे ज्यादा प्रभावित लोग सामने आ रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि इन शहरों के लिए कोई पहुंचता है तो वह खास एहतियात बरते. सेनेटाइजर से लगातार हाथ सेनेटाइज करता रहे. इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि कहीं भी भीड़ इकठ्ठी न करें. स्वास्थ्य विभाग की डीजी डॉ. लिली सिंह ने बताया कि कोरोना के जो भी केस आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम उन लोगों की निगरानी कर रही है. कोरोना की जांच भी बढ़ा दी गई है. प्रदेश किसी भी तरह के हालत से निपटने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें- Covid-19 In UP: यूपी में बढ़ रहे कोरोना के मरीज, CM योगी ने अधिकारियों को किया अलर्ट, अस्पतालों और वेंटिलेटर के लिए दिए महत्वपूर्ण आदेश

मुख्यमंत्री ने दिए हैं ये निर्देश

बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कोरोना को लेकर हाई लेवल मीटिंग की थी और अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए थे. इसी के साथ वेंटिलेटर व ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए थे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि कोविड से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश में सभी जरूर लॉजिस्टिक उपलब्ध हैं. इसी के साथ ये भी कहा कि विगत वर्ष स्थापित सभी ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हों. अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों को उपलब्ध कराए गए वेंटिलेटर एक्टिव हों. पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती हो. सीएम ने ये भी कहा कि जहां वेंटिलेटर हों, वहां पर एनेस्थेटिक की तैनाती जरूर की जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital