देश

सिरफिरे युवक ने मां को उतारा मौत के घाट, फावड़ा से किया हमला

विवेक राजौरिया- झांसी, रिपोर्ट 


झांसी के एरच थाना क्षेत्र में मोहल्ले वालों को गाली गलौज कर हंगामा कर रहे सिरफिरे युवक को रोकना उसकी मां को महंगा पड़ गया. सिरफिरे ने मां की मारपीट करते हुए फावड़ा से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पास के सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया. जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

बेटे ने उतारा मां को मौत के घाट

जानकारी के मुताबिक एरच थाना क्षेत्र के ग्राम गौती में आज सारेशम उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी मां की पीट पीट कर हत्या कर दी. बताया जा रहा कि हमलावर युवक पिंटू पाल सिरफिरा है, अक्सर गांव मोहल्ले के लोगों से गाली गलौज करता रहता था. आज शाम को भी वो गाली गलौज कर रहा था.

उसकी मां प्रेमा देवी ने उसे रोका तो वह आग बबूला हो गया और मां को फावड़े से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर कार्यवाही कर रही है.

गोपीनाथ सोनी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण झांसी ने बताया कि महिला की हत्या उसके पुत्र ने की है. हिरासत में लेकर कारवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

11 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

15 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

35 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

57 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago