Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सिरफिरे युवक ने मां को उतारा मौत के घाट, फावड़ा से किया हमला

झांसी के एरच थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने गाली-गलौज से रोकने पर अपनी मां की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Son murdered mother
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

विवेक राजौरिया- झांसी, रिपोर्ट 


झांसी के एरच थाना क्षेत्र में मोहल्ले वालों को गाली गलौज कर हंगामा कर रहे सिरफिरे युवक को रोकना उसकी मां को महंगा पड़ गया. सिरफिरे ने मां की मारपीट करते हुए फावड़ा से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पास के सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया. जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

बेटे ने उतारा मां को मौत के घाट

जानकारी के मुताबिक एरच थाना क्षेत्र के ग्राम गौती में आज सारेशम उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी मां की पीट पीट कर हत्या कर दी. बताया जा रहा कि हमलावर युवक पिंटू पाल सिरफिरा है, अक्सर गांव मोहल्ले के लोगों से गाली गलौज करता रहता था. आज शाम को भी वो गाली गलौज कर रहा था.

उसकी मां प्रेमा देवी ने उसे रोका तो वह आग बबूला हो गया और मां को फावड़े से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर कार्यवाही कर रही है.

गोपीनाथ सोनी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण झांसी ने बताया कि महिला की हत्या उसके पुत्र ने की है. हिरासत में लेकर कारवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital