तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (सोर्स-X)
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें सिर्फ एक चीज पर टिकी हैं और वह है जसप्रीत बुमराह की फिटनेस. टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज की चोट को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. क्या वह इस बड़े टूर्नामेंट में खेल पाएंगे? या फिर टीम को उनके बिना मैदान में उतरना होगा? फैंस के इन सवालों का जवाब अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह बीते सोमवार (3 फरवरी 2025) को बेंगलुरु पहुंचे थे. वहां उनकी पीठ का ताजा स्कैन हुआ. एक अधिकारी के मुताबिक, बुमराह को करीब पांच हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है. यही वजह है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे. उनकी फिटनेस रिपोर्ट फरवरी के पहले हफ्ते में मेडिकल टीम से मिलेगी.
टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा, “फरवरी की शुरुआत में बुमराह की मेडिकल कंडीशन पर ज्यादा जानकारी मिलेगी. बीसीसीआई भी इस पर आधिकारिक अपडेट दे सकता है, जो फिजियो द्वारा जारी किया जाएगा.”
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया था. इस मैच में गेंदबाजी के दौरान बुमराह को पीठ में दर्द हुआ. इसके बाद वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए.
इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में उन्हें टीम से बाहर रखा गया. अब वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भी वह नहीं खेलेंगे. उनकी जगह टीम में वरुण को शामिल किया गया है.
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…