एनकाउंटर में ढेर हुआ इनामी बदमाश.
UP News: उत्तर प्रदेश में लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. पुलिस मुठभेड़ में लगातार बदमाश ढेर हो रहे हैं तो वहीं यूपी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तेज तर्रार आईपीएस प्रशांत कुमार ने डीजीपी का पद संभालते ही तमाम निर्देश देने शुरू कर दिए हैं. तो दूसरी ओर मेरठ में दारोगा पर हमला करने वाले आरोपी को मुठभेड में ढेर करा दिया गया है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में देर रात 25 – 25 हजार के दो इनामी बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई जिसमें गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया तो वहीं जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी विनय वर्मा पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई है तो दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, विनय और उसके साथी ने बीती 23 जनवरी को गाड़ी लूटकर भाग रहे थे तभी हाईवे चौकी इंचार्ज मुनेश ने रोकने की कोशिश की तो बदमाश उनके सीने में गोली मार कर फरार हो गए. तभी से क्राइम ब्रांच और मेरठ पुलिस आरोपियों को दबोचने के लिए अभियान चला रही थी. पुलिस ने बताया कि, आज दोनों शातिर लुटेरे किसी वारदात के लिए आगरा भागने की फिराक में थे. इसी दौरान सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई.
पुलिस ने बताया कि, बीती 23 जनवरी की रात बुलंदशहर के निवासी मोहर सिंह किराए पर सेंट्रो कार से शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे. कार ड्राइवर सोनू गाड़ी में सो रहा था, इसी बीच तीन बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर गाड़ी लूट ली थी. गाड़ी लूट की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मुनेश सिंह कसाना अपनी पुलिस फोर्स के साथ बदमाशों का पीछा करने लगे.
पुलिस को चकमा देने के लिए बदमाश कई घंटे तक शहर में घूमते रहे और इसके बाद मोहम्मदपुर नाले पर पहुंच गए और यहां पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड हो गई जिसमें बदमाश की गोली लगने से दारोगा मुनेश घायल हो गए. इसके बाद दारोगा को इलाज के लिए गाजियाबाद के निजी असपताल में भर्ती कराया गया तो वहीं मौका पाते ही बदमाश भाग गए थे.
यह भी पढ़ेंः ‘आडवाणी को भारत रत्न इस पुरस्कार का अपमान…’ असदुद्दीन ओवैसी, बोले- उनके गृह मंत्री रहते गुजरात में दंगे हुए
घटना को लेकर एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने मीडिया को जानकारी दी कि, देर रात 25 – 25 हजार के दो इनामी बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है जिसमें एक बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है. उन्होंने बताया कि, मारे गए बदमाश पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध पिस्तौल, ड्राइविंग लाइसेंस और 1200 रूपये बरामद हुए हैं. एसएसपी ने आगे कहा कि, पुलिस इन दोनों बदमाशों के तीसरे साथी की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…
नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…
Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…
दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…