खेल

IND vs ENG: शुभमन गिल ने नंबर 3 पर जड़ा पहला अर्धशतक, खत्म किया 12 पारियों का सूखा

IND vs ENG: विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए हैं. टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग से नंबर तीन पर बल्लेबाजी के आने के बाद शुभमन गिल लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में गिल ने अर्शतक लगाकर 12 पारियों का सूखा खत्म कर दिया है. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए उनका यह पहला अर्धशतक है.

शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल ने पिछले साल अहमदाबाद में खेले गए मैच में शतकीय पारी खेली थी. उसके बाद से पिछली 12 पारियों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 36 रन था. इन पारियों में से दो पारियों में उन्होंने बतौर ओपनर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले की दो पारियां हैं. वेस्टइंडीज दौरे के दौरान गिल नंबर 3 पर खेलना शुरू किया था, इसके बाद से वह लगातार रन बनाने के लिए जूझते दिख रहे थे.

शुभमन गिल ने खत्म किया सूखा

शुभमन गिल ने 61 गेंदों पर 1 छक्के और 8 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद वह बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए थे. उस समय टीम इंडिया का स्कोर 29 रन था. वहीं 30 रन पर भारत को यशस्वी जायसवाल (17 रन) के रूप में दूसरा झटका लगा. इसके बाद उन्होंने मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 81 रनों की शानदार साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. श्रेयस अय्यर 29 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. उस समय भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन था. अय्यर के बाद रजत पाटीदार बल्लेबाजी करने आए लेकिन वह भी 4 रन बनाकर आउट हो गए.

4 रन के निजी स्कोर पर रिव्यू लेकर बचे

शुभमन गिल इस पारी में रिव्यू लेकर एक बार बचे. जिस समय उन्होंने रिव्यू लिया, उस समय वह 4 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे. एलबीडब्ल्यू की अपील हुई थी. अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया था, इसके बाद शुभमन गिल ने रिव्यू लिया. रिप्ले में पता चला गेंद बल्ले से लगी थी. जेम्स एंडरसन की गेंद पर अंपायर ने एलबीडब्ल्यू दिया था. अंपायर्स कॉल के कारण शुभमन गिल बच गए थे.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: पिछले 100 वर्ष में टेस्ट क्रिकेट में बुमराह की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत, 10वीं बार टेस्ट में लिया 5 विकेट हॉल

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

34 minutes ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

41 minutes ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

46 minutes ago

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

1 hour ago

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

1 hour ago