खेल

Virender Sehwag ने बतौर कप्तान 12 साल पहले आज ही के दिन खेली थी ODI की सबसे बड़ी पारी, कोई नहीं तोड़ पाया उनका महारिकॉर्ड

Virender Sehwag Record: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का नाम जहन में आते ही उनके वह शॉट्स याद आने लगता है, जो वह अपने क्रिकेट करियर के दौरान लगाया करते थे. वीरेंद्र सहवाग जब क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरते थे तो विरोधी गेंदबाजों के लिए वह बुरा सपना साबित होते थे और वह दिन उनका होता था. वीरेंद्र सहवाग कभी भी टीम इंडिया के लिए नियमित तौर पर कप्तानी नहीं की, लेकिन उन्हें विशेष परिस्थितियों में टीम की कमान सौंपी जाती थी. एकदिवसीय क्रिकेट में बतौर कप्तान उन्होंने आज के दिन यानी 8 दिसंबर 2011 को ऐसा कमाल किया था, जो आज तक कोई नहीं कर पाया है.

वीरेंद्र सहवाग ने खेली थी 219 रनों की कप्तानी पारी

पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आज से 12 साल पहले साल 2011 में आज ही के दिन 8 दिसंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की धमाकेदार कप्तानी पारी खेली थी, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई. वीरेंद्र सहवाग ने उस दिन एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला, जिसे अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए इस मैच में वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के कप्तान थे. उन्होंने ओपनिंग करते हुए यह पारी खेली थी. उस मैच में सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 149 गेंदों का सामना करते हुए 25 चौके और 7 छक्के की मदद से 219 रन बनाए थे. वहीं वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह स्कोर दूसरा शतक था. उनकी इस पारी के दम पर भारतीय टीम ने 50 ओवर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 418 रन का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा कर दिया था.

कोई नहीं तोड़ पाया वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

219 रन बनाने के बाद वीरेंद्र सहवाग बतौर कप्तान वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे. उनका ये रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है. वीरेंद्र सहवान का एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी था. इस पारी ने वीरू को क्रिकेट के इस फॉर्मेट में उन्हें रिकॉर्डों के शिखर पर लाकर खड़ा कर दिया था. बीते 12 वर्षों में बतौर कप्तान कोई भी खिलाड़ियों ने उनका यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है. एक बार ऐसा हुआ, जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा उनके इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचे थे. उस मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 208 रन की पारी खेली थी लेकिन वह वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए.

ये भी पढ़ें- WC 2023: वर्ल्ड कप में इस्तेमाल की गई पिच कैसी थी? ICC ने जारी की पिच की रेटिंग

वनडे क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

वनडे क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पहला नाम पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का है. उन्होंने साल 2011 में 8 दिसंबर को बतौर कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की पारी खेली थी. वहीं इस सूची में दूसरा नाम रोहित शर्मा का है. रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान नाबाद 208 रनों की पारी खेली है. तीसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का नाम है. उन्होंने बतौर कप्तान 189 रन बनाए हैं. चौथे नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदूलकर का नाम दर्ज है. उन्होंने कप्तानी करते हुए 186 रन बनाए हैं. इसके अलावा सर विवि रिचर्ड्स ने बतौर कप्तान 181 रन और कपिल देव ने 175 रन बनाए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

54 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

1 hour ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago