देश

Cyber Crime: डॉक्टर ने दिए समोसे के ऑर्डर तो अकाउंट से गायब हो गए 1.4 लाख रुपये, ठगी के लिए साइबर अपराधी अपना रहे ये हथकंडे

Cyber Crime: साइबर ठग आए दिन लोगों को लूटने के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं. कहीं यूपीआइ, पेटीएम और अननोन लिंक के जरिए लोगों से ठगी की जा रही है तो कहीं रिश्तेदार बताकर लोगों के खाते खाली किए जा रहे हैं. लेकिन इस बीच मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां डॉक्टर साहब को समोसे का ऑर्डर देना भारी पर गया. दरअसल, केईएम अस्पताल के एक डॉक्टर ने गुरुकृपा नामक होटल से समोसे ऑर्डर किए. ऑर्डर के कुछ ही देर बाद अकाउंट से 1.40 लाख रुपये से अधिक गायब हो गया. बताया गया कि डॉक्टर ने गूगल पर होटल का नाम ढूंढा और जालसाजों की गलत वेबसाइट ‘गुरुकृपा होटल’ से 25 प्लेट समोसे का ऑर्डर दिया. इसके बाद दिए गए लिंक पर समोसे के लिए 1500 रुपये भेज दिया.

8 जुलाई की है घटना

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना 8 जुलाई की है. पीड़ित डॉक्टर और उसके कुछ मित्र कर्जत इलाके में पिकनिक पर जाने वाले थे. पिकनिक से निकलने से पहले सभी ने सोचा कि क्यों न कुछ खा लिया जाए. जिसके बाद डॉक्टर ने समोसे ऑर्डर किए थे. उन्होंने इंटरनेट से गुरुकृपा नाम के एक रेस्टोरेंट का नंबर ढूंढ़ा. उससे समोसे ऑर्डर कर दिए. जब उन्होंने रेस्टोरेंट के दिए नंबर पर कॉल किया तो जवाब देने वाले ने उनसे 1500 रुपये एडवांस में देने को कहा. इसके बाद व्हाट्सएप पर डॉक्टर को एक मैसेज मिला, जिसमें ऑर्डर के सारे विवरण दिए गए थे और 1500 रुपये पेमेंट करने के लिए भी कहा गया था. डॉक्टर ने नंबर पर पैसे भेज दिए. इसके कुछ ही देर बाद डॉक्टर के अकाउंट से 1.40 लाख रुपये गायब हो गए.

यह भी पढ़ें: “हिंदुस्तान में कोई धर्म खतरे में नहीं, यहां सभी को बराबर का हक”, मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव के सामने NSA Ajit Doval ने दिया बड़ा बयान

डॉक्टर ने ब्लॉक करवाया अपना अकाउंट

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, इस बीच डॉक्टर के फोन पर कई मैसेज भी आए. उन्होंने तुरंत बैंक को फोन करके अपना बैंक अकाउंट ब्लॉक करवाया लेकिन तब तक उनके खाते से कुल 1.40 लाख रुपये कट चुके थे. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पेमेंट के लिए लिंक रेस्टोरेंट की ओर से भेजा गया था कि साइबर अपराधियों ने बीच में ही सेंध लगा दी और डॉक्टर को चूना लगा दिया. बताते चलें कि आज के समय में डिजिटल ठग अपने चरम पर पहुंचा हुआ है. आपकी एक जरा-सी चूक का फायदा उठाकर साइबर ठग आपको कंगाल कर सकते हैं. इन ठगों के पास कई अलग-अलग पैटर्न होते हैं, जिससे ये किसी को भी कंगाल कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago