Categories: देश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की बड़ी कार्रवाई, सरकारी अस्पताल में ड्यूटी से ‘गायब’ रहने वाले चार डॉक्टर बर्खास्त

UP News: सरकारी अस्पताल में ड्यूटी से लगातार गायब रहने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की गई है. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर चार चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया है. ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ प्रदेश भर में कार्रवाई की जा रही है. डिप्टी सीएम के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनिहारी (गाजीपुर) में तैनात डॉ. अब्दुल्लाह फैसल, मुख्य चिकित्साधिकारी, मिर्जापुर के अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सींखड़ में तैनात डॉ. प्रगति शर्मा को बर्खास्त कर दिया गया है.
इसके अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी, जौनपुर के अधीन तैनात डॉ. प्रसन्न कुमार सिंह एवं मुख्य चिकित्साधिकारी, सुल्तानपुर के अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुल्तानपुर में तैनात डॉ. सन्तोष कुमार वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की गई है. लापरवाही और अनुशासनहीनता एवं लम्बे समय से शासकीय ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का संज्ञान लेते हुए इन चिकित्सकों को बर्खास्त किया गया है.
इसके साथ ही जिला चिकित्सालय कुशीनगर में अव्यवस्थाओं एवं बाहर की दवा लिखे जाने संबंधी प्रकरण को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बाहर की औषधियों का परामर्श देने वाले चिकित्सकों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर को दे दिए हैं. कार्रवाई के क्रम में कालपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उदय कुमार का तबादला सामुदायिक केंद्र चुर्खी (बाबई) में कर दिया गया है.

742 अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

गोंडा जिले के सीएचसी कटरा बाजार पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अजय यादव पर जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर रुपए लेने के आरोप के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी को उक्त कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने 742 अनुपस्थित डॉक्टरों की सूची शासन को भेजी है जिसके बाद बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Awanish Kumar

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago