प्रतीकात्मक तस्वीर
खुद को लंदन का एक प्रॉपर्टी डीलर बताकर एक व्यक्ति ने वायुसेना की एक महिला अधिकारी से शादी का झांसा देकर 23 लाख रुपये ठग लिए. महिला लखनऊ छावनी स्थित एएफएमसी में तैनात है और उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया है. महिला अधिकारी के मुताबिक, उसने एक मैट्रिमोनियल साइट पर दूल्हे की तलाश की थी, जहां उसका परिचय डॉक्टर अमित यादव से हुआ, जिसने विदेशी नागरिक होने का दावा किया था.
पुलिस को दी अपनी शिकायत में उसने कहा कि उस व्यक्ति ने शादी के बाद भारत में बसने का वादा किया और भारत में जमीन खरीदने के बहाने उसे भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर अपने अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाए. उन्होंने बताया, हमने एक-दूसरे से बात करना शुरू किया और उसने भारत में जमीन खरीदने का वादा किया. बाद में उसने पैसे ट्रांसफर नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी देना शुरू कर दिया और मुझे 23.5 लाख रुपये देने के लिए मजबूर किया. उसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने के बाद उसने मुझसे बात करना बंद कर दिया.
महिला ने कहा कि उसने उसे जान से मारने और उसके करियर को खत्म करने की धमकी दी. उन्होंने कहा, संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर मैंने उसका बैंक अकाउंट फ्रीज करवा दिया. जब उसे इसका पता चला, तो उसने मुझसे अपना बैंक अकाउंट रिस्टोर करने का अनुरोध किया, ताकि वो मेरे पैसे वापस कर सकें. जब मैंने उसके अनुरोध पर ऐसा किया, तो उसने सारे पैसे निकाल लिए और अकाउंट बंद कर दिया.
मैंने लखनऊ के साइबर सेल में वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत की है. छावनी के एसीपी अभिनव ने कहा कि जांच चल रही है, उसके द्वारा ट्रांसफर पैसों को फ्रीज कर दिया गया है.
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…