देश

राहुल गांधी ने US में दिया बड़ा बयान, बोले धर्मनिरपेक्ष है मुस्लिम लीग पार्टी, BJP बोली मजबूर हैं कांग्रेस नेता

कांग्रेस पार्टी  के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी  इन दिनों अमेरिका के दौरे पर है. यहां वह लगातार केंद्र सरकार को निशाना बनाते नजर आते है. ऐसा ही एक ओर मामल सामने आया है. जिसमें राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर  हैं. राहुल गांधी से वाशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केरल में मुस्लिम लीग से गठबंधन पर सवाल पूछा गया था. जिसमें राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग के बारे में बात करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी गैर-धर्मनिरपेक्ष नहीं है उन्होंने मुस्लीम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी करार देते हुए कहा मुस्लिम लीग पूरी तरह से सेक्युलर पार्टी है.

‘एकजुट विपक्ष बीजेपी को देगा करारी हार: राहुल गांधी
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने लगातार विपक्षी एकता की बात तो कि लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या वो किसी दूसरी पार्टी का नेतृत्व स्वीकर करेंगे तो  इस पर राहुल ने मल्लिकार्जुन खरगे पर ये बात टालते हुए राहुल गांधी ने जवाब दिया कि ‘ये सवाल कांग्रेस अध्यक्ष से पूछे जाने चाहिए क्योंकि वही फैसला लेते हैं.

इसे भी पढ़ें : Pakistan Crisis: पाकिस्तान में महंगाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, लोन देने से IMF का इंकार, मचा हाहाकार

अगले चुनाव में लोगों को चौंका देगी कांग्रेस : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं जीतने वाले हैं. यह उतना आसान नहीं है जितना लोग समझते हैं. एकजुट विपक्ष भाजपा को हरा देगी. अगले चुनाव में कांग्रेस लोगों को चौंका देगी. मुझे लगता है कि कांग्रेस अगले चुनाव में बहुत अच्छा करेगी, क्योंकि एक छिपी हुई लहर पैदा हो रही है, हम लोगों को चौंका देंगे. मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि नरेन्द्र मोदी ये चुनाव पूरी तरह से जीत रहे हैं.

पीएम मोदी के लिए कही ये बातें 
राहुल ने फिर एक बार पीएम मोदी का मज़ाक उड़ाते हुए कहा संसद में सेंगोल की स्थापना के वक्त पीएम मोदी ने दंडवत प्रणाम किया था. पीएम मोदी के दंडवत होने का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि ‘वो किसी के सामने दंडवत नहीं होते. मेरे ख़याल में संसद भवन में ये ध्यान भटकाने के लिए है. भारत में असल मुद्दा बेरोजगारी,महंगाई, बढ़ता ग़ुस्सा और नफ़रत, ढहती शिक्षा व्यवस्था, महंगी होते इलाज और पढ़ाई जैसे विषय है. ये असली मुद्दे हैं. बीजेपी इन मुद्दों पर बात नहीं करती. वो सेंगोल जैसे तमाशे करती है.

Amzad khan

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

4 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

4 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

4 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

4 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

4 hours ago