डीजल चोरी के आरोप में दलित इंजीनियर की पिटाई
गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर में एक कंपनी के इंजीनियर पर डीजल चोरी का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है. दलित इंजीनियर की पिटाई के मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने सीएम भूपेंद्र पटेल पर हमला बोला है. गोहिल ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” गुजरात में अत्याचार लगातार बढ़ रहा है. अराजतक तत्वों में कानून का डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है. मुख्यमंत्री दलित इंजीनियर की पिटाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक एक कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है. कंपनी एक कंस्ट्रक्शन साइट को देख रही थी. जहां पर बने गोदाम से लगातार डीजल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. डीजल चोरी के शक में कंपनी में काम करने वाले दो अन्य कर्मचारियों ने दलित इंजीनियर को दोस्त की बर्थ डे पार्टी का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गए. इसके बाद रास्ते में कार रोककर उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई करने वाले आरोपियों में धार्मिक चौधरी, विश्वदीप सचिन, आकाश चौधरी और विकास चौधरी नाम सामने आया है.
पीड़ित का आरोप है कि उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. वहीं मामला सामने आने के बाद इसपर सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने सोशल साइट X पर पोस्ट करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. शक्ति सिंह ने लिखा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. अपराधियों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है. उन्होंने सीएम भूपेंद्र पटेल से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की.
यह भी पढ़िए: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए मुसीबत बन सकती है मायावती की पार्टी, GGP के साथ किया गठबंधन
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के X पर पोस्ट करने के बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने कई टीमों को गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. गोहिल ने इस घटना को लेकर आगे लिखा है कि बनासकांठा जिले के पालनपुर में इंजीनियर पार्थ को आधा दर्जन युवकों ने चोरी का इल्जाम लगाकर जमकर पीटा है. पीड़ित इंजीनियर का पालनपुर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है. कांग्रेस पार्टी की अनुसूचित जाति मोर्चा की टीम लगातार उसके संपर्क में है. घटना को दो दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम है. इससे गुजरात सरकार का दलितों के प्रति रवैये का पता चलता है.
-भारत एक्सप्रेस
LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…
Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…
उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…
Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…
Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…