खेल

Asian Games 2023: आठवें दिन भी शानदार शुरुआत, शूटिंग में फिर जीता गोल्ड मेडल, गोल्फ में अदिति अशोक ने रचा इतिहास

Asian games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी लगातार अपना जलवा बिखेर रहे हैं. अभी तक भारतीय खिलाड़ियों ने 41 पदक भारत को दिलाए हैं. आज एशियन गेम्स का आठंवा दिन हैं और रविवार को भारत ने अपना जलवा कायम रखा है.  भारत अब तक 11 गोल्ड, 16 सिल्वर और 14 कांस्य पदक के साथ चौथे स्थान पर है. बीते दिन भारत ने कुल 5 मेडल अपने नाम किए थे. वहीं आज आठवें दिन की शुरुआत में ही भारत को तीन मेडल मिल गए हैं. भारत ने मेन्स शूटिंग के ट्रैप टीम इवेंट में गोल्ड मेडल, इससे पहले महिला ट्रैप टीम ने सिल्वर जीता था. इसके बाद वहीं गोल्फ में अदिति अशोक ने ऐतिहासिक सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.

भारत ने शूटिंग में 7वां गोल्ड जीता है. के. चेनाई, पृथ्वीराज और जोरावर की तिकड़ी ने मेंस टीम ट्रैप शूटिंग में कमाल दिखाया. भारतीय शूटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोना अपने नाम किया है.

विमेंस टीम ट्रैप शूटिंग में सिल्वर जीता

इसके अलाव शूटिंग में विमेंस टीम ने भी कमाल दिखाया है. राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक ने विमेंस टीम ट्रैप शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता है. इस तरह भारत ने कुल 41 मेडल जीत लिए हैं. इसमें 11 गोल्ड शामिल हैं.

अदिति अशोक ने रचा इतिहास

अदिति अशोक का सिल्वर मेडल ऐतिहासिक है, क्योंकि इतिहास में पहली बार किसी महिला गोल्फर ने भारत के लिए मेडल जीता है. अदिति से देश को गोल्ड की उम्मीद थी. हालांकि यह संभव नहीं हो सका.

यह भी पढ़ें-  World Cup: पाकिस्तान में जमकर हो रही कुलदीप यादव की तारीफ, पूर्व कप्तान ने बताया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

शनिवार को भी शूटिंग में जीता था मेडल

इससे पहले शनिवार को सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस ने एशियाई खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया. सरबजोत ने 291 स्कोर किया जबकि दिव्या का स्कोर 286 रहा. दोनों का कुल स्कोर 577 रहा और वे क्वालीफिकेशन में चीन से एक अंक आगे रहे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

34 minutes ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

47 minutes ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

58 minutes ago

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

2 hours ago