देश

DCW ने 100 बहादुर महिलाओं को किया सम्मानित, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय भी बने कार्यक्रम का हिस्सा

DCW: दिल्ली महिला आयोग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित किया. दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में करीब 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया. इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, स्वाति मालीवाल और भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम में खास बात यह भी रही कि इस दौरान कई ट्रांसजेंडर महिलाओं को भी सम्मानित किया गया. गौरतलब है कि यह पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में साहस और शौर्य के साथ बेहतरीन काम किया है.

कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था. इस दौरान उपेंद्र राय ने महिलाओं और उनके सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार रखे. उन्होंने इतिहास में महिलाओं के प्रति हुई क्रूरता का जिक्र करते हुए इन्हें और मजबूत बनाने पर जोर दिया. उपेंद्र राय ने कहा, “1970 तक चीन में अगर किसी महिला का कोई मर्डर कर देता था तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने का कानून में प्रावधान ही नहीं था. महिलाओं को लोहे के जूते तक पहनाए गए ताकि वो मर्दों के कंधे का सहारा लेकर चल सकें.” आगे उपेंद्र राय ने कहा कि कोशिश आज के दौर में महिलाओं को और सबल बनाने की है.

उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि दिल्ली के अलावा दूर-दराज के इलाकों में आज महिलाओं के खिलाफ हिंसा काफी होती है. राय ने स्वाति मालिवाल और उनके काम की भी सराहना की. उन्होंने कहा, “दिल्ली महिला आयोग काफी बेहतर काम कर रहा है. स्वाती मालीवाल जी जैसी जागरुक महिलाएं जो जगह पर बैठी हैं और इस दिशा में कुछ अलग करने की कोशिश कर रही हैं उनका स्वागत किया जाना चाहिए. दिल की गहराईयों से मैं स्वाती मालीवाल जी को धन्यवाद देता हूं, उनके साहसिक कामों की सराहना करता हूं और स्वाती मालीवाल जी इकलौती अध्यक्षा हैं जो औचक निरीक्षण करती हैं, रात में छापे मारती हैं और अपनी जिम्मेदारियों को निभाती हैं.”

Rohit Rai

Recent Posts

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

30 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

30 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

38 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

1 hour ago