कैबिनेट मंत्री संजय निषाद
UP News: यूपी के जालौन पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने ओबीसी आयोग की रिपोर्ट पर बयान देते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने ओबीसी समाज को लाभ नहीं दिया था, लेकिन योगी सरकार पिछड़े समाज के साथ है. पिछली सरकारों की गलतियों की वजह से कोर्ट ने आयोग बनाने का आदेश दिया था.
इस मौके पर ओबीसी आयोग के सदस्यों के जूते उतारकर सीएम योगी से मिलने के जबाव में मंत्री ने कहा कि यह आस्था व स्वेच्छा का विषय है और मुख्यमंत्री हमारे पूज्यनीय है. वहीं लन्दन में राहुल गांधी के बयान पर मंत्री निषाद ने कहा कि 70 साल तक लोक सभा में किसी को कांग्रेस ने बोलने नहीं दिया. जबकि भाजपा सरकार में सबको बोलने का समान हक है.
प्रदेश में इन दिनों पिछड़ी जातियों के हक के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अभियान चला रखा है. इसी बीच शनिवार को ही हाईकोर्ट के निर्देश पर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर गठित पिछड़ा वर्ग आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.
हालांकि रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं कि गयी है लेकिन उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ने रिपोर्ट पर सवाल उठना शुरू कर दिया है. सपा के सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर आयोग के सदस्यों की मुख्यमंत्री से मुलाकात की एक फ़ोटो शेयर कर टिप्पणी की गई है. वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी आयोग की रिपोर्ट को लेकर सरकार की नियत और मंशा पर सवाल उठाए हैं. हालांकि उन्होनें कोर्ट के आदेशों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
सपा ने पिछड़ा वर्ग और दलितों को एकजुट होकर बीजेपी को हराने की बात कही है, लेकिन इसमें सवर्णो का कोई जिक्र नहीं है. इसको लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यद्यपि सवर्ण पहले से ही सक्षम है इसलिए हम समाज के पिछले पायदान के लोगों की बात करते हैं. रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी के बाद पार्टी के कुछ सवर्ण जाति के नेताओं की मूक नाराजगी और सोशल मीडिया पर उनकी मुखरता के सवाल पर स्वामी प्रसाद ने कहा कि यदि पार्टी के 2 प्रतिशत लोग नाराज रहते हैं और किसी विचारधारा से 98 प्रतिशत लोग सहमत होते हैं तो उसकी सर्वसम्मति मान ली जाती है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…