देश

“मेरे अपने पिता ने मेरा यौन शोषण किया, चोटी पकड़कर दीवार पर पटक देते थे”, DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने सुनाई आपबीती

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने बचपन में अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की दर्दनाक कहानी बताई. उन्होंने बताया कि कैसे उनके ही पिता ने उनका यौन शोषण किया और बुरी तरह प्रताड़ित किया. मालीवाल ने यह बात बहादुर महिलाओं को दिए जाने वाले एक पुरस्कार समारोह (DCW Awards) में कही.

बिस्तर के नीचे छिप जाती थीं स्वाती मालीवाल

स्वाती मालीवाल ने अपने यौन शोषण को लेकर बताया कि, “जब मैं बच्ची थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था. वह मुझे मारते थे, मैं बिस्तर के नीचे छिप जाती थी.” मालीवाल ने आगे कहा कि वो पूरी रात जागती थीं और सोचती थीं कि वो ऐसे उत्पीड़न को कैसे खत्म करेंगी.

इसे भी पढ़ें: DCW ने 100 बहादुर महिलाओं को किया सम्मानित, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय भी बने कार्यक्रम का हिस्सा

पिता की मार से बहता था खून

दिल्ली महिला आयोग की मुखिया ने अपने पिता के जुल्म को बताते हुए कहा, “जब वो (पिता) मारने पर आते थे तो चोटी से मुझे पकड़ते थे और दीवार पर जोर से पटक देते थे. खून बहता रहता था. बहुत तड़प होती थी. लेकिन, मेरा ये मानना है कि जब एक इंसान बहुत अत्याचार सहता है तभी वो दूसरों का दर्द समझ पाता है.

उन्होंने बताया कि वो अपने पिता के अत्याचार चौथी कक्षा तक सहती रहीं.” स्वाति मालीवाल ने बताया कि यहीं से उनके भीतर महिलाओं के लिए लड़ने का जज्बा पैदा हुआ और वह जुल्म ढाने वाले मर्दों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की कोशिश में लग गईं.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

18 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

35 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

48 minutes ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

57 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

1 hour ago