Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

होटल के कमरे में मिली प्रयागराज के डिप्टी CMO की लाश, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी

Prayagraj News: प्रथम दृष्टया जहां यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है.

Deputy Cmo Sunil kumar singh

Prayagraj News: प्रयागराज में होटल के एक कमरे में वहां के डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनील कुमार सिंह की लाश मिली है. मिली जानकारी के अनुसार उनकी लाश कॉफी हाउस के निकट होटल विट्ठल इंटरनेशनल के कमरे में फंदे पर लटकती हुई मिली. प्रथम दृष्टया जहां यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है.

वाराणसी के रहने वाले थे डिप्टी CMO

प्रयागराज के डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह यूपी के वाराणसी जिले के रहने वाले थे. के रहने वाले थे. होटल के कर्मचारियों ने सुबह जब खिड़की से कमरे में डॉ. सुनील कुमार सिंह का शव फंदे पर लटकता हुआ देखा तो भागते हुए होटल के मैनेजर को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद मैनेजर ने घटना की जानकरी पुलिस और प्रयागराज के प्रभारी सीएमओ प्रयागराज को दी.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया हत्या

घटना की जानकारी मिलने पर सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस घटनास्थल पहुंची. वहीं स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ डॉ. अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी भी होटल में पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार होटल के कमरा नंबर-106 में सुनील कुमार सिंह रूके हुए थे. उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं. आज सुबह डॉक्टर साहब का दोनों मोबाइल फोन बंद आने पर उनकी पत्नी ने उनके ड्राईवर को फोन किया. जिसके बाद दरवाजा न खुलने पर उसने होटल के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी. कमरे में पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शव की हालत को देखकर इस बात का आशंका जाहिर की है कि यह हत्या का मामला हो सकता है.

इसे भी पढें: Umesh Pal Murder Case: बरेली जेल में ही रची गई थी उमेश पाल की हत्या की साजिश, अतीक ने दिया था आदेश, सीसीटीवी फुटेज से हुआ बड़ा खुलासा

प्रयागराज में नहीं रुकते थे सुनील कुमार सिंह

वाराणसी के रहने वाले सुनील कुमार सिंह वाराणसी से ही प्रयागराज आया-जाया करते थे. प्रयागराज से वाराणसी के बीच तो वे कभी-कभी किसी होटल में रुक जाते थे, लेकिन इतने दिनों में वह कभी प्रयागराज नहीं रुके थे. मौके पर खुद प्रयागराज के डीएम और पुलिस कमिश्नर पहुंच गए. आरोपों को देखते हुए इस मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं. मामले मे पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital