देश

Ayodhya: हीट स्ट्रोक से TSI यातायात की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर, IG-DIG ने दिया अर्थी को कंधा

सुभाष सिंह

UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) जिले में लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल है. वहीं हीट स्ट्रोक से देवरिया निवासी टीएसआई विनोद सोनकर ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े और जब उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसकी वजह हीट स्ट्रोक को बताया जा रहा है.

भीषण गर्मी व कड़ाके की धूप से इन दिनों आम जनता परेशान है, जिसकी वजह से दोपहर में भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं हीट स्ट्रोक से देवरिया जनपद थाना रुद्रपर के बरैया चक निवासी टीएसआई विनोद सोनकर की मौत हो गई है. विनोद सोनकर पीएसी में आरक्षी के पद पर तैनात थे. वे जून 2023 से यातायात विभाग में टीएसआई के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी के दौरान हीट स्ट्रोक के शिकार हो गए.

हीट स्ट्रोक से हुई मौत

डॉक्टरों के अनुसार मृतक टीएसआई को पहले से ही न्यूरो की प्रॉब्लम थी, जिसका इलाज चल रहा था. डॉक्टर ने उनकी मौत की वजह हीट स्ट्रोक बताई है. उनकी मौत के बाद से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है. आईजी प्रवीण कुमार (अयोध्या मण्डल) और डीआईजी/एसएसपी मुनीराज जी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया और शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया.

ये भी पढ़ें- Gonda News: बृजभूषण शरण सिंह के काफिले पर पथराव, बाल-बाल बचे भाजपा सांसद, वायरल हुआ वीडियो

विनम्र स्वभाव के थे विनोद

बता दें कि विनोद सोनकर की तबीयत खराब होने की सूचना उनके अधिकारियों को लगी, तो एसपी यातायात आरएस गौतम के साथ ही एसएसपी मुनीराज जी, सीओ सदर शैलेंद्र सिंह के साथ ही जिले के आला अधिकारियों का जमावड़ा लग गया. वहीं जब डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया तो पूरे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.

1991 में हुए थे भर्ती

वर्ष 1991 में आरक्षी (पीएसी) पद पर भर्ती एवं वर्तमान में जनपद अयोध्या में तैनात विनोद कुमार सोनकर को अयोध्या पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी. आईजी अयोध्या मण्डल और जिले के कप्तान मुनीराज जी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

14 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

33 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago