देश

JEE Advanced Result 2023 Out: जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट जारी, हैदराबाद के वविला चिदविलास रेड्डी ने किया टॉप

JEE Advanced Result 2023: इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी ने आज यानी 18 जून को जेईई एडवांस 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ IIT Guwahati श्रेणी-वार JEE Advance Cut Off , अखिल भारतीय टॉपर्स के नाम और उनके द्वारा प्राप्त किए गए अंकों की घोषणा रिजल्टों के साथ करेगा. वहीं इस साल IIT गुवाहटी द्वारा आयोजित परीक्षा में हैदराबाद जोन से वीसी रेड्डी ने 360 अंकों मे से 341 का स्कोर किया है. महिला उम्मीदवारों में आईआईटी हैदराबाद जोन की नयकांति नागा भव्य श्री ने 298 अकों के साथ टॉप किया है.

उम्मीदवार लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकते है अपना रिजल्ट

उम्मीदवार अपना रिजल्ट सीधे https:\\result23.jeeadv.ac.in पर क्लिक करके भी JEE Advance Result 2023 पर चेक कर सकते हैं.साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं. IIT Guwahati रिजल्ट के साथ आज फाइनल आंसर भी जारी करेगा. IIT, IISER, IISc के अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में भी ए़डमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 4 जून को दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी.

ऐसे चेक कर सकेंगे JEE Advanced Result 2023 का रिजल्ट

JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां JEE Advanced Result 2023 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका JEE Advanced Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
JEE Advanced Result 2023 देखें और डाउनलोड करें.

ये भी पढ़ें: Adipurush: बदले जाएंगे ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग, चौतरफा घिरने के बाद बोले मनोज मुंतशिर- आपकी भावना से बढ़कर मेरे लिए और कुछ नहीं

ये है जरुरी डेट्स

फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा: 18 जून
आर्किटेक्चर एप्टीटयूड टेस्ट (AAT)2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18 जून, 2023
JoSAA 2023 प्रक्रिया शुरु होने की डेट: 19 जून, 2023
आर्किटेक्चर एप्टीटयूड टेस्ट (AAT)2023:21जून, 2023
AAT 2023 के रिजल्ट की घोषणा: 24 जून, 2023

इतने स्टूडेंट्स ने किया क्वालीफाई

इस साल जेईई ए़डवांस्ड की परीक्षा में शामिल कुल 1,83,072 स्टूडेंट्स में से 43,773 ने परीक्षा क्वालीफाई की है. इसमें 36,204 लड़के और 7,509 लड़कियां शामिल है. इसमें 36,204 लड़के और 7,509 लड़कियां शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Akansha

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

19 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

19 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

38 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago