देश

Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, देर रात दिल्ली पुलिस के पास आया फोन

Arvind Kejriwal death threat: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को कॉल करके यह धमकी दी गई. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है. दिल्ली पुलिस जब रात में पेट्रोलिंग कर रही थी उस समय पीसीआर (PCR) वैन को रात 12 बजकर 5 मिनट पर एक कॉल आया और इस कॉल में सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई. हालांकि आरोपी की मानसिक हालत खराब बताई जा रही है, ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है. हालांकि पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने की कोशिश की लेकिन अभी तक कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई है.

धमकी भरे कॉल के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. इसके बाद पुलिस ने नंबर के आधार पर जांच कर फोन करने वाले की पहचान की. इसके बाद पुलिस जब उसके पास पहुंची, तो पता चला कि कॉल करने वाला शख्स 38 साल का है और मानसिक रूप से बीमार है. शख्स का इलाज गुलाबी बाग में चल रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago