Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Election 2023: “शिवराज सिंह चौहान अच्छे फिनिशर, वो जानते हैं कैसे मैदान जीतना है” जानिए राजनाथ सिंह ने क्यों कही ये बात…

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने का वक्त बचा है. ऐसे में सत्ताधारी दल बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फोटो X)

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने का वक्त बचा है. ऐसे में सत्ताधारी दल बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं. बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता लगातार मध्य प्रदेश का दौरा कर जनाधार जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार (5 सितंबर) को नीमच में जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने सीएम शिवराज की जमकर तारीफ की और उनकी तुलना भारतीय टीम के कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी से करते हुए उन्हें बेहतरीन फिनिशर बताया.

शिवराज को बताया अच्छा फिनिशर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ” शिवराज सिंह चौहान सबसे लंबे समय तक प्रदेश के लोगों की सेवा करने वाले मुख्यमंत्रियों में से एक हैं. उन्होंने धोनी की तरह मैच को जीत के साथ खत्म करने की कला हासिल की है. शुरुआत कैसी भी रही हो, लेकिन शिवराज सिंह चौहान एक बेहतरीन फिनिश देकर मैदान जीतना जानते हैं. उन्होंने लोगों की सेवा की है, इसलिए जनता उन्हें पसंद करती है.”

INDIA गठबंधन पर रक्षा मंत्री ने साधा निशाना

उन्होंने INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ” हमने 2004 में चुनाव के दौरान शाइनिंग इंडिया का नारा देकर बहुत बड़ी गलती कर दी थी. जिसका खामियाजा हार कर भुगतना पड़ा था. वही हाल अब 2024 में INDIA गठबंधन का होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें- CM Yogi Meet PM Modi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो घंटे चली बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

क्या शिवराज के नाम पर लग गई मुहर ?

राजनाथ सिंह के बयान को लेकर सियासी जानकार अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि राजनाथ सिंह के बयान ने साफ कर दिया है कि अगला सीएम कौन होगा ? उन्होंने शिवराज सिंह को अच्छा फिनिशर बता कर ये बता दिया है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की तरफ से इस बार भी शिवराज सिंह चौहान ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital