Ram Navami 2023: राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुर इलाके में रामनवमी पर जुलूस निकली गई है. पुलिस की मनाही के बावजूद हिंदू रक्षा दल ने शोभा यात्रा निकाल दी. हिंदू संगठन के कार्यकर्ता यात्रा में नाच गा रहे हैं. जश्न मना रहे हैं. पिछले साल जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा के दौरान भारी बवाल हुआ था.
दरअसल, आज सुबह आयोजकों ने शोभायात्रा निकाली, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद से जहां से शोभायात्रा शुरू हुई थी, वहीं वापस लौट गई.
पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवानों को सड़कों पर उतारा गया है. साथ ही जिस रोड पर शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही थी, उसके आने-जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड्स कर दिया गया है.
DCP नॉर्थ वेस्ट जीतेंद्र मीणा ने जुलूस से पहले पत्रकारों से कहा था कि जहांगीरपुरी इलाके में रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पूरे ज़िले में पुलिस तैनात है. जहांगीरपुरी में एहतियाती व्यवस्था की गई है. जुलूस या शोभा यात्रा की अनुमति नहीं है, लोग पार्क में शांतिपूर्वक रामनवमी मना सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…