यूटिलिटी

UP News: एक अप्रैल से महंगा होगा आगरा, लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सफर करना, टोल टैक्स की नई दरें मंजूर

UP News: एक अप्रैल से आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सफर करना महंगा हो जाएगा. टोल टैक्स की नई दरें मंजूर कर ली गई हैं. बुधवार को बोर्ड बैठक में दोनों एक्सप्रेस-वे पर एक अप्रैल से .01 प्रतिशत से लेकर 2.9 प्रतिशत तक टोल टैक्स बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे वर्ष 2023-24 में हल्के मोटर वाहन पर 685 रुपये, हल्के व्यवसायिक वाहन पर 1090 रुपये, बस या ट्रक पर 2195 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीन पर 3365 रुपये और विशाल आकार वाहन के संचालन पर 4305 रुपये टोल टैक्स अदा करना होगा.

इस तरह से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल वर्ष 2023-24 में हल्के मोटर वाहन पर 655 रुपये, हल्के व्यवसायिक यान पर 1035 रुपये, बस या ट्रक पर 2075 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीन पर 3170 रुपये और विशाल आकार वाहन पर 4070 रुपये टोल अदा करना होगा. यह वृद्धि 0.1 प्रतिशत से लेकर 2.9 प्रतिशत तक की गई है.

अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त एवं यूपीडा के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित यूपीडा की 81वीं बोर्ड बैठक में नए टोल दरों का अनुमोदन किया गया. इसी के साथ मनोज कुमार सिंह ने विकासकर्ता कंपनियों और यूपीडा के अधिकारियों को गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य गुणवत्तापूर्वक कराने के निर्देश दिए.

बैठक में बताया गया कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर अब तक सी एंड जी (क्लीयरिंग एण्ड ग्रबिंग) का कार्य 88 प्रतिशत से अधिक किया जा चुका है. मिट्टी का कार्य भी 20 प्रतिशत से अधिक पूर्ण कर लिया गया है. उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना में एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं.

पढे इसे भी- Shri Krishna Janmabhoomi: रामनवमी के मौके पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला, ईदगाह परिसर का कराया जाएगा अमीन सर्वे, 17 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट

बैठक में ये भी फैसले लिए गए

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में गंगा एक्सप्रेस-वे में सेफ्टी कन्सल्टेन्स की नियुक्ति के लिए बिड प्रक्रिया के प्रस्ताव का अनुमोदन भी किया गया. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चेंज ऑफ स्कोप के तहत हो रहे कार्यों का भी अनुमोदन किया गया. बैठक में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना के लखनऊ, कानपुर तथा अलीगढ़ नोड में अतिरिक्त भूमि प्राप्त करने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया है. इस मौके पर प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास व यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकरी नरेन्द्र भूषण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा; सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाली, AAIB जल्द सौंपेगी रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह…

15 minutes ago

‘कथा रोकेंगे तो नमाज और चर्च की प्रार्थना भी रोकेंगे…’, धीरेंद्र शास्त्री ने अखिलेश यादव को दिया न्योता

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अखिलेश यादव को अपनी कथा…

34 minutes ago

छाले पड़ें या थम जाएं कदम, नहीं टूटेगी आस्था! अयोध्या में शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा

Ayodhya Parikrama: अयोध्या में मंगलवार रात 1:21 बजे 14 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ हुआ. मुहूर्त…

1 hour ago

मथुरा विवाद: क्या रद्द होगा 1968 का समझौता? इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को सुनाएगा फैसला

Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को…

2 hours ago

‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा के लीडर हैं राहुल गांधी’, अमेरिका में दिए बयान पर BJP का पलटवार

Rahul Gandhi At Columbia University: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा'…

2 hours ago