Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ram Navami 2023: दिल्ली के जहांगीरपुरी में राम नवमी पर निकला जुलूस, पुलिस की मनाही के बावजूद निकाली गई शोभा यात्रा, इलाके में तनाव

DCP नॉर्थ वेस्ट जीतेंद्र मीणा ने जुलूस से पहले पत्रकारों से कहा था कि जहांगीरपुरी इलाके में रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Edited by Nitish Pandey

Ram Navami 2023: राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुर इलाके में रामनवमी पर जुलूस निकली गई है. पुलिस की मनाही के बावजूद हिंदू रक्षा दल ने शोभा यात्रा निकाल दी. हिंदू संगठन के कार्यकर्ता यात्रा में नाच गा रहे हैं. जश्न मना रहे हैं. पिछले साल जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा के दौरान भारी बवाल हुआ था.

दरअसल, आज सुबह आयोजकों ने शोभायात्रा निकाली, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद से जहां से शोभायात्रा शुरू हुई थी, वहीं वापस लौट गई.

पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवानों को सड़कों पर उतारा गया है. साथ ही जिस रोड पर शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही थी, उसके आने-जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड्स कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Shri Krishna Janmabhoomi: रामनवमी के मौके पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला, ईदगाह परिसर का कराया जाएगा अमीन सर्वे, 17 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट

DCP नॉर्थ वेस्ट जीतेंद्र मीणा ने जुलूस से पहले पत्रकारों से कहा था कि जहांगीरपुरी इलाके में रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पूरे ज़िले में पुलिस तैनात है. जहांगीरपुरी में एहतियाती व्यवस्था की गई है. जुलूस या शोभा यात्रा की अनुमति नहीं है, लोग पार्क में शांतिपूर्वक रामनवमी मना सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital