होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब पीने वाले को बड़ा झटका दिया है. ऐसे लोगो के जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है. यूपी में शराब 1 अप्रैल से और महंगी हो जाएगी क्योंकि राज्य मंत्रिमंडल ने वर्ष 2023-24 के लिए नई आबकारी नीति (New Excise Policy) के तहत विदेशी शराब का लाइसेंस शुल्क बढ़ा दिया है. राज्य मंत्रिमंडल ने शराब कारोबार से 45,000 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने के उद्देश्य से नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है. शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में नीति को मंजूरी दी गई.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य कैबिनेट की बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी दी गई, जिससे शराब उद्योग से अतिरिक्त 45,000 करोड़ रुपये आने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीति को अपनाने पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की. जिसमें नई नीति के तहत, राज्य ने मॉडल दुकानों, बीयर, ‘भांग’ और आयातित शराब के लिए लाइसेंस शुल्क में 10% की वृद्धि की है.
ये भी पढ़ें- UP News: एक अप्रैल से महंगा होगा आगरा, लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सफर करना, टोल टैक्स की नई दरें मंजूर
शराब के दाम बढ़ने की वजह है. सरकार शराब से ज्यादा से ज्यादा कमाई करना चाह रही है. वहीं अगले वित्तीय वर्ष में इससे 45 हजार करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं मॉडल शॉप पर शराब पिलाने के लिए अब दो लाख रुपये की जगह 3 लाख रुपए का सालान शुल्क भी देना होगा. प्रदेश में इससे पहले जून 2022 में शराब के दामों में बढ़ोतरी की गई थी.
शराब और बीयर के केन में औसतन 10 रुपये प्रति केन और बोतल पर 20 रुपये प्रति बोतल की बढ़ोतरी की गई है. कुछ कंपनियों ने तो मार्च के महीनें में ही अपने दामों में बढ़ोतरी कर दिया हैं. वहीं कुछ और अच्छे ब्राण्ड की बीयर के दामों में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती हैं. इसी तरह देसी शराब का 42.8 डिग्री तीव्रता का पउवा पहली अप्रैल से 75 रुपये के बजाए 90 रुपये का मिल सकता है.
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…