देश

Chhath Mahaparv: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने महिलाओं को बांटी साड़ी, PM मोदी को सराहा- ‘वो अवतार हैं, उनके साथ देश की जनता’

Ballia news today: उत्‍तर प्रदेश के बलिया में महापर्व छठ पर्व के मौके पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने महिलाओं के हित में सराहनीय कार्य किया. उन्‍होंने यहां शंकरपुर, मझौली, गजियापुर, नावानगर, ब्रह्माइन, हनुमानगंज, नसीराबाद, खोड़ीपाकड़, बजहाँ सहित दर्जन भर गाँवों में माताओं-बहनों को साड़ी वितरित कराईं.

इस मौके पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि लोकआस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर हम समाजसेवा करते हैं. आज एक बार फिर हमने लोकआस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर माताओं-बहनों के लिए साड़ी वितरित कीं.

गरीबों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ेंगे हम

रोहित बोले- “इस विशेष अवसर पर पूरे देश में 1 लाख से अधिक माता-बहनों के बीच साड़ी का वितरण किया जाएगा. अब तक जिले के अनेकों गांवों में साड़ी वितरित की जा चुकी हैं.” रोहित कुमार सिंह ने कहा कि गरीबों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य है.

इन गांवों में वितरित की गईं साड़ी

रोहित कुमार सिंह ने कहा कि लोकआस्था के महापर्व छठ के पावन पर्व पर बलिया में शंकरपुर, मझौली, गजियापुर, नावानगर, ब्रह्माइन, हनुमानगंज, नसीराबाद, खोड़ीपाकड़, बजहाँ सहित दर्जन भर गाँवों में युवा चेतना के द्वारा महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया है.

यह भी पढ़िए: ‘ये राहुल बाबा मुझे ताने देकर कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे, अब देखो’, अमित शाह का कांग्रेस पर वार

प्रधानमंत्री मोदी एक अवतार हैं- रोहित कुमार

इस मौके पर रोहित कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रशंसा की. रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अवतार हैं.

 

देश की जनता मोदी के साथ

रोहित कुमार सिंह ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है. उन्‍होंने कहा कि हमें लगता है कि परिवारवादी शक्तियों के खिलाफ देश का युवा एकजुट है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

4 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

14 minutes ago

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

38 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

38 minutes ago