देश

Delhi Air Pollution: दिल्ली में AQI फिर 400 पार, पटाखों ने बढ़ाई दिल्ली वालों की मुश्किलें, सांस लेने में हो रही परेशानी

Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले हुई बारिश से दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में जहा प्रदूषण में कमी आई थी और लोगों ने राहत की सांस ली थी वहीं अब उनकी सांसों में जहर का स्तर बढ़ते ही जा रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता दिवाली से पहले की ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है. दिल्ली के आरके पुरम, पंजाबी बाग और ITO में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ देखने को मिला. एक बार फिर दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI 400 को पार कर चुका है. दिवाली के पटाखों ने दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

दिल्ली-एनसीआर में 400 पार पहुंचा AQI 

दिल्ली-एनसीआर में नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक वायु गुणवत्ता सूचकांक में आज सुबह बढ़ोतरी देखी गई. दिल्ली केआरके पुरम में AQI 417, पंजाबी बाग में 410, ITO में 430 और जहांगीरपुरी में 428 है. वहीं दिल्ली के IGI Airport का AQI आज सुबह 426 दर्ज किया गया. दिल्ली के आलावा इससे सटे नोएडा के AQI में भी बढ़ोतरी देखी गई. यहां आज सुबह औसतन AQI 386 दर्ज की गई. नोएडा के ही सेक्टर 1 में AQI 364, सेक्टर 116 में 355 और सेक्टर 125 में AQI आज सुबह 390 दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है.

दिवाली के बाद AQI में बढ़ोतरी दर्ज की गई 

दिल्ली में पटाखों की बिक्री और और अतिशबाजी के इस्तेमाल पर रोक के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर जमकर अतिशबाजी की गई. जानकारी के अनुसार, इन्ही जगहों पर सबसे अधिक प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से उपर चला गया है.

इसे भी पढें: Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के चुनावी पोस्टर से क्यों OUT हुए गोविंद सिंह डोटासरा? राहुल-प्रियंका की हुई Entry

लोगों को हो रही सांस लेने में दिक्कत

दिल्ली में AQI एक बार फिर खतरनाक स्तर को पार कर चुका है. आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में धुंध छाई रही. वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों में मस्तिष्क, सांस और हृदय संबंधी बीमारियां बढ़ने की आशंका है. वायु प्रदूषण के कारण बहुत से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

55 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago