देश

Delhi Fire News: नरेला की पेंट फैक्ट्री मरने वालों को 10 लाख का मुआवजा, केजरीवाल ने कहा- दमकल विभाग की होगी जांच

Delhi Fire News: दल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नरेला पेंट फैक्ट्री का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है उनके परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा. वहीं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं उन्हें 2 लाख रुपए और जिन्हें मामुली चोटें आई हैं उन्हें 20 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा जो मकान और दुकान जल गए हैं उसके नुकसान का आंकलन किया जाएगा और पॉलिसी के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की गाड़ियां देरी से आई थी, इसके मैं जांच के आदेश दूंगा। आवसीय क्षेत्र में फैक्ट्री कैसे चल रही थी इसकी भी जांच होगी.”

बता दें कि दिल्ली के नरेला पेंट फैक्ट्री में आज लगने से एक महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 4 अन्य घायल हो गए थे. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस भीषण अग्निकांड में एक कांस्टेबल सहित 4 लोग घायल हुए थे. अग्निशमन विभाग के मुताबिक, नरेला के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के दो पेंट और केमिकल गोदामों में आग लगी थी. मृतकों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया. जबकि 4 घायलों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों का अस्पताल में उचित इलाज किया जा रहा है. मरने वालों में एक महिला और एक पुलिस कांस्टेबल की पहचान हुई है.

आग लगने की घटना के संबंध में अग्निशमन विभाग (दिल्ली ) के एक अधिकारी ने बताया कि कल शाम 5 बजकर 25 मिनट पर इसकी जानकारी सामने आई थी. अधिकारी ने इस संबंध में आगे कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में दमकल की 22 गाड़ियों को घटना स्थल पर भेजा गया. जहां कई घंटों की जद्दोजहद के बाद रात में करीब 9 बजे आग पर काबू पा लिया गया.

एक हफ्ते में अलीपुर में दूसरी घटना

फैक्ट्री में आग की घटना के संबंध में पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कारखाने में विस्फोट के बाद आग लगी थी. जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए शुरुआत में तकरीबन 6 दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था. मगर, आग की लपटें इतनी तेज थी कि तुरंत पूरी इमारत में आग फैल गई. हालांकि, आग को बुझाने के लिए दमकल की अन्य गाड़ियों को भी मौके पर भेजा गया. बता दें कि एक सप्ताह के भीतर अलीपुर में आग लगने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले 11 फरवरी की अलीपुर के जूता फैक्ट्री में आग लग गई थी.

दिल्ली में बीते एक महीने में आग की 5 घटनाएं

दिल्ली में बीते एक महीने में आग की पांच घटनाएं हो चुकी हैं. 11 फरवरी को अलीपुर के एक जूता फैक्ट्री में आग लगी थी. इससे पहले 10 फरवरी को गांधी नगर के फर्नीचर बाजार में आग लग गई थी. जनवरी महीने में 20 तारीख को दिल्ली के पीतमपुरा इलाके के एक मकान में आग लगने से चार महिलाएं समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी. 27 जनवरी को शाहदरा इलाके में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई थी. इतना ही नहीं, 29 जनवरी की रात वजीराबाद के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में तकरीबन 200 चार पहिया समेत 250 दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए थे.

यह भी पढ़ें: मणिपुर में SP ऑफिस पर हमला, सैकड़ों लोगों ने थाने में घुस आग लगाई, 2 की मौत 25 घायल

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

56 minutes ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

2 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

2 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

2 hours ago