देश

Delhi Artificial Rain: प्रदूषण कंट्रोल के लिए दिल्ली सरकार कराएगी कृत्रिम बारिश, जानें क्या है इसका पूरा प्लान

Delhi Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है. ऐसे में इस प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए कृत्रिम बारिश कराने के प्रयास किए जाएंगे. इसको लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट को सौंपा जाएगा. जानकारी के मुताबिक, 20 नवंबर के दौरान दिल्ली के आस-पास कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है. खास बात यह है कि इसको लेकर दिल्ली सरकार आईआईटी कानपुर के एक्सपर्ट्स के साथ बैठक हुई है.

बता दें कि दिल्ली सरकार के साथ हुई बैठक के बाद आईआईटी कानपुर के एक्सपर्ट्स ने पूरा प्लान उन्हें सौंप दिया है. इस प्लान के आधार पर ही दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट में कृत्रिम बारिश कराने में केंद्र सरकार के सहयोग की गुजारिश करेगी. दिल्ली के प्रदूषण को लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अभी मौसम में ठहराव की स्थिति देखी जा रही है. तापमान लगातार गिर रहा है. हवा की गति काफी कम है. ऐसे में पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण के स्तर में ठहराव दिख रहा है. इसके देखते हुए क्या-क्या संभावनाएं हो सकती हैं, इस पर सरकार विचार कर रही है.

यह भी पढ़ें-रश्मिका और कैटरीना के बाद सारा तेंदुलकर की फोटो से हुई छेड़छाड़, सचिन की बेटी की फर्जी तस्वीरें वायरल

गोपाल राय ने बताया प्लान

गोपाल राय ने कहा है कि इसी सिलसिले में 12 सितंबर को दिल्ली सचिवालय में बहुत सारे एक्सपर्ट्स के साथ हमने मीटिंग की थी. उस मीटिंग में आईआईटी कानुपर ने भी अपना प्रजेंटेशन दिया था कि प्रदूषण को कम करने के लिए कृत्रिम बारिश करा सकते हैं. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हमने उनका प्रजेंटेशन देखा था. उन्होंने कुछ पायलट प्रोजेक्ट किए हैं लेकिन वो बारिश के मौसम जून, जुलाई और अगस्त का है.

यह भी पढ़ें-Lal Krishna Advani Birthday: 96 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने घर पहुंचकर दी जन्‍मदिन की बधाई- VIDEO

IIT कानपुर से ले रही मदद

आईआईटी कानपुर के एक्सपर्ट्स को लेकर उन्होंने कहा कि उसको देखते हुए हमने उनसे निवेदन किया था कि अगर सर्दियों में दिल्ली में बारिश करानी हो तो उसके लिए एक डीटेल तैयार करें. अभी जो मौसम में जैसी स्थिति बनी हुई है, उसके बीच हमने उनके साथ बुधवार को दूसरी बार बैठक की. उनसे ये समझा गया कि क्या कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स ने कहा कि कम से कम 40 फीसदी बादल चाहिए. बिना 40 फीसदी बादल के बारिश नहीं करा सकते.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

16 minutes ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

3 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

4 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

4 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

4 hours ago