देश

UP News: अवैध वसूली कर रहे सिपाहियों को भाजपा विधायक ने पकड़ा रंगे हाथ, SP ने आरोपों को किया खारिज

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मंगलवार रात ट्रैफिक पुलिस महकमें में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब बीजेपी कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया और इसकी शिकायत एसपी से की. विधायक ने बताया कि बेगमपुर चौराहे पर उन्होंने तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को वसूली करते हुए पकड़ा और वे सभी पुलिसकर्मी नशे में भी थे. इसकी जानकारी विधायक ने एसपी ट्रैफिक को भी फोन पर दी और बताया कि, जब वे वसूली कर रहे सिपाहियों के पास पहुंचे तो दो सिपाही जो सादी वर्दी में थे वे मौके से भाग गए जबकि एक अन्य सिपाही को उन्होंने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. तो दूसरी ओर इस परे मामले में विधायक के आरोपों को खारिज करते हुए एसपी ट्रैफिक ने कहा कि. जांच में पैसे के उगाही की कोई बात नहीं आई है और मेडिकल में भी सिपाहियों के शराब के नशे में होने की कोई बात सामने नहीं आई है.

ये पूरा मामला मंगलवार रात का है. बताया जा रहा है कि रात में मेरठ कैंट से बीजेपी विधायक अमित अग्रवाल बेगम पुल से होते हुए अपनी गाड़ी से कही जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने वहां ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी. अमित अग्रवाल ने बताया कि, जब वह गाड़ी से उतरे तो देखा कि एक ट्रक वाले को तीन सिपाहियों ने घेर रखा है और तीनों ही सिपाही नशे में धुत नजर आए. दो सिपाही वर्दी भी नहीं पहने थे. इस पर विधायक ने आरोप लगाया कि, सभी सिपाही ट्रक ड्राइवर से अवैध वसूली कर रहे थे और जब वह खुद वहां पहुंचे तो पुलिस वालों को पकड़ लिया और अवैध वसूली को लेकर जमकर फटकार लगाई, लेकिन इसी बीच दो सिपाही भाग गए.

ये भी पढ़ें- UP News: “जान से मारने की मिल रही धमकी…”, एल्विश केस में शिकायतकर्ता ने किया दिल्ली HC का रुख, मांगी सुरक्षा

विधायक अमित अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि, इस पूरे घटनाक्रम के बारे में उन्होने मेरठ के एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव को भी बताया और एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. हालांकि एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव का इस पूरे मामले में कहना है कि, तीनों सिपाहियों की जांच की गई है लेकिन कोई भी अवैध वसूली का मामला जांच में नहीं पाया गया है, तो वहीं एसपी ने ये भी बताया कि, मेडिकल जांच कराए जाने पर सिपाहियों के शराब पीने की पुष्टि भी नहीं हुई है. इसी के साथ एसपी ने ये भी कहा कि, नो एंट्री के वक्त ट्रक के वहां आ जाने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोका था.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

60 minutes ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

4 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago