देश

Delhi Assembly Elections: कांग्रेस की पहली सूची में कौन-कौन होंगे दिग्गज नेता? जानें पूरी सच्चाई!

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस, जो पिछले दो चुनावों में खाता खोलने में विफल रही थी, इस बार आक्रामक रणनीति अपना कर आगे बढ़ रही है. पार्टी ने अपनी तैयारियों को धार देते हुए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

CEC बैठक में होगा नामों पर अंतिम निर्णय

आज शाम 6 बजे सेंट्रल इलेक्शन कमिटी (CEC) की बैठक में स्क्रीनिंग कमिटी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए नामों पर चर्चा होगी. उम्मीद है कि इस बैठक के बाद कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी करेगी, जिसमें लगभग 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं.

दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारने की योजना

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी इस बार अपनी साख बचाने के लिए अनुभवी नेताओं को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है.

संदीप दीक्षित: पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और ईस्ट दिल्ली से सांसद रह चुके संदीप दीक्षित को बाबरपुर सीट से चुनाव लड़ाने की योजना है. यह उनका पहला विधानसभा चुनाव होगा.

हारुन यूसुफ: शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे हारुन यूसुफ को बल्लीमारान सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है.

देवेंद्र यादव: मौजूदा समय में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में है पार्टी उन्हें बादली सीट से मैदान में उतार सकती है

चौधरी अनिल कुमार (पटपड़गंज)

अनिल भारद्वाज (सदर)

अली मेहंदी (मुस्तफाबाद)

रोहित चौधरी (नांगलोई)

अभिषेक दत्त (कस्तूरबा नगर)

कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर

दिल्ली में AAP और BJP के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में हाशिये पर रही. 2015 और 2020 में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी. इस बार पार्टी इसे प्रतिष्ठा की लड़ाई मानते हुए दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार रही है.

चुनौतीपूर्ण सीटों पर माथापच्ची

ओखला, चांदनी चौक और नई दिल्ली जैसी सीटों पर एक से अधिक दावेदार होने के कारण इन सीटों पर उम्मीदवारों का चयन चुनौतीपूर्ण हो रहा है .

कांग्रेस की रणनीति का महत्व

दिल्ली कांग्रेस के लिए यह चुनाव पुनरुद्धार का अवसर है. पार्टी इस बार न केवल अनुभवी नेताओं पर भरोसा कर रही है, बल्कि जमीनी स्तर पर मजबूत उम्मीदवारों को भी प्राथमिकता दे रही है. यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की यह रणनीति उसे लंबे समय के बाद दिल्ली की राजनीति में मजबूती दिला पाती है या नहीं.

आने वाले दिनों में कांग्रेस की पहली सूची और उम्मीदवारों के चयन से स्पष्ट हो जाएगा कि पार्टी ने इस चुनाव के लिए किस दिशा में कदम बढ़ाए हैं.

अभी के हालातो को देखते हुए कांग्रेस पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है क्योंकि कांग्रेस की दिल्ली इकाई पहले ही आबादी पार्टी से गठबंधन को मना कर चुकी है और अब खुद आबादी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना खत्म कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago