बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे
Delhi Floods: देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बीच यमुना नदी के बढ़े जलस्तर ने दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. यमुना के आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं. वहीं लाल किला, आईटीओ, राजघाट जलमग्न हो चुका है. दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. फुटपाथ और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के लिए खाने-पीने की किल्लत भी हो रही है. इस बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी देर रात सिग्नेचर ब्रिज के पास पाकिस्तानी हिंदू विस्थापितों के राहत शिविर पहुंचे और उनका हाल चाल जाना.
इस दौरान जिला महामंत्री डॉ यूके चौधरी, उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी, दिनेश धामा, मंडल अध्यक्ष राजेश राज, भाजपा नेता वीरेंद्र खंडेलवाल, अनुपम पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद रहे. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बाढ़ पीड़ितों को राहत शिविर के रूप में लगाए गए 10 टेंटों में लगाने के लिए बिजली के पंखे दिए.
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बिजली के और पंखे उपलब्ध कराए जाएंगे और हर टेंट में एक पंखा लग जाए, ऐसी व्यवस्था करने का प्रयास वे अपनी ओर से करेंगे. कुछ बाढ़ पीड़ितों ने टेंट की कमी की जानकारी दी, जिसका संज्ञान लेते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि कल ही वह जिले के डीएम से बात कर अन्य बाढ़ पीड़ितों के लिए भी टेंट लगवाएंगे.
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं को आगे आना चाहिए क्योंकि संकट के इस समय में घर से बेघर हुए लोगों को सहयोग और सहानुभूति की जरूरत है. उन्होंने कहा, “मैं विभिन्न क्षेत्रों में रातभर घूमा हूं, सुविधाओं का अभाव तो है ही, मैंने महिलाओं एवं बच्चों को खुले आसमान के नीचे और सुविधा की कमी के माहौल में सोते देखा है. मैं दिल्ली सरकार से मांग करता हूं कि विपत्ति की इस घड़ी में वह आम आदमी के साथ खड़े नजर आएं जिनके नाम पर वह सत्ता तक पहुंचे हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…