Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Floods: सिग्नेचर ब्रिज के पास पाकिस्तानी हिंदू विस्थापितों की बस्ती में पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, बांटे बिजली के पंखे

Delhi Floods: कुछ बाढ़ पीड़ितों ने टेंट की कमी की जानकारी दी, जिसका संज्ञान लेते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि कल ही वह जिले के डीएम से बात कर अन्य बाढ़ पीड़ितों के लिए भी टेंट लगवाएंगे.

manoj tiwari

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे

Delhi Floods: देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बीच यमुना नदी के बढ़े जलस्तर ने दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. यमुना के आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं. वहीं लाल किला, आईटीओ, राजघाट जलमग्न हो चुका है. दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. फुटपाथ और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के लिए खाने-पीने की किल्लत भी हो रही है. इस बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी देर रात सिग्नेचर ब्रिज के पास पाकिस्तानी हिंदू विस्थापितों के राहत शिविर पहुंचे और उनका हाल चाल जाना.

इस दौरान जिला महामंत्री डॉ यूके चौधरी, उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी, दिनेश धामा, मंडल अध्यक्ष राजेश राज, भाजपा नेता वीरेंद्र खंडेलवाल, अनुपम पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद रहे. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बाढ़ पीड़ितों को राहत शिविर के रूप में लगाए गए 10 टेंटों में लगाने के लिए बिजली के पंखे दिए.

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बिजली के और पंखे उपलब्ध कराए जाएंगे और हर टेंट में एक पंखा लग जाए, ऐसी व्यवस्था करने का प्रयास वे अपनी ओर से करेंगे. कुछ बाढ़ पीड़ितों ने टेंट की कमी की जानकारी दी, जिसका संज्ञान लेते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि कल ही वह जिले के डीएम से बात कर अन्य बाढ़ पीड़ितों के लिए भी टेंट लगवाएंगे.

ये भी पढ़ें: Delhi Floods: चारों ओर बस पानी ही पानी, यमुना की बाढ़ से पहले भी बदहाल हो चुकी है दिल्ली, जानें कब-कब जलमग्न हुई देश की राजधानी

सुविधाओं का है अभाव- मनोज तिवारी

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं को आगे आना चाहिए क्योंकि संकट के इस समय में घर से बेघर हुए लोगों को सहयोग और सहानुभूति की जरूरत है. उन्होंने कहा, “मैं विभिन्न क्षेत्रों में रातभर घूमा हूं, सुविधाओं का अभाव तो है ही, मैंने महिलाओं एवं बच्चों को खुले आसमान के नीचे और सुविधा की कमी के माहौल में सोते देखा है. मैं दिल्ली सरकार से मांग करता हूं कि विपत्ति की इस घड़ी में वह आम आदमी के साथ खड़े नजर आएं जिनके नाम पर वह सत्ता तक पहुंचे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital