महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (फोटो फाइल)
Pandit Dhirendra Shastri: ग्रेटर नोएडा में बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगा हुआ है. हजारों की संख्या में यहां लोग उनकी कथा को सुनने के लिए पहुंचे हुए हैं. इस दौरान गुरुवान को उन्होंने कथा में कुछ ऐसा कह दिया कि वह एक बार सुर्खियों में आ गए. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी कथा के दौरान कहा कि, “आप लोग इतनी बड़ी संख्या में यहां आए हो मेरी बात मानोगो, सच में मानोगे. तब बाबा के शरण में आए लोगों ने हा कहा- इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरी आपसे दो शर्तें हैं. पहली शर्त यह कि आज के बाद हमारी चक्कर में न पड़ना. दूसरी शर्त यह है कि आज से हनुमान को मानना छोड़ दो, उन्हें हमेशा के लिए पूजना छोड़ दो, हनुमान मंदिर जाना बंद कर दो या आज से बागेश्वर हनुमान जी के ऊपर खुद को छोड़ दो. बस, दो में से एक काम करो.”
बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर आपने खुद को बागेश्वर बालाजी पर छोड़ दिया तो हम तुम्हें शपथ लेकर कह सकते हैं कि तुम्हें आज के बाद जीवन में कभी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि हनुमत सेई सब सुख करई. यानी जो हनुमान की सेवा करेगा, उन पर विश्वास करेगा, वही सुखी जिंदगी जीएगा. इसके अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है.
बाबा ने अपने यहां कथा सुनने आए लोगों से कहा कि दिल्ली और नोएडा के पागलों, हनुमान जी की चरण-शरण पकड़ लो. तुम्हें फिर पीछे लौटकर नहीं देखना होगा. अपने माथे पर तिलक लगाओ. ओम बागेश्वराय नम: का जाप शुरू कर दो. इसके बाद अपने आप सभी समस्याएं आपने दूर होने लगेंगी, आपको भटकने की जरुरत नहीं पड़ेगी. बाबा बागेश्वर जी महाराज तुम्हारे जीवन में संकट मोचक बनकर नैया पार लगाते रहेंगे.
यह भी पढ़ें- ओवैसी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- गरीबी, महंगाई और चीनी घुसपैठ से ध्यान भटकाने के लिए पीटा जा रहा UCC का ढिंढोरा
बाबा बागेश्वर सरकार ने आगे कहा कि हमारा मानना है कि कलियुग में बाबा बागेश्वर महाराज भक्तों का दूख दूर करने के लिए ही प्रकट हुए हैं. जो यह कहते हैं, भगवान नहीं होते, दिव्य शक्त्यिां नहीं होतीं, तो इसका जवाब मैं दे दूं, ये सब झूठ कपोल कल्पना है. ये सब अंधविश्वास है. ऐसे लोगों के मुंह तमाचा मारने के लिए ही बाला जी दरबार लगता है. एक बात और बता देता हूं, सनातन धर्म को छोड़कर दुनिया के किसी भी धर्म में बाला जी का सामना करने की क्षमता नहीं है.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…