देश

महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देगी केजरीवाल सरकार, पढ़ें दिल्ली बजट के 10 बड़े ऐलान

Delhi Budget 2024: दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने 4 मार्च को विधानसभा में केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने दिल्ली के लिए 76 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया. दिल्ली की आबादी देश की कुल आबादी का 1.55 प्रतिशत है. बजट में महिलाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा को लेकर बड़े ऐलान किए गए हैं. दिल्ली की महिलाओं के लिए केजरीवाल सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का ऐलान किया गया है.

वित्त मंत्री ने कहा कि 2013 में जब हम सत्ता में आए तो दिल्ली की महिलाओं के पास से महीने की 25 तारीख आते-आते पैसे खत्म हो जाते थे. उन्हें अपने गहने गिरवी रखने पड़ते थे. ऐसे में आम-आदमी का वोट से भरोसा उठ गया. ऐसे समय में अरविंद केजरीवाल उम्मीद की किरण बनकर आए भरोसा देकर बहुमत की सरकार बनाई. यहां पढ़ें दिल्ली के बजट की मुख्य बातें

1. बजट में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का ऐलान किया गया. योजना के तहत हर महीने 18 वर्ष की उम्र से अधिक महिलाओं को एक हजार रुपए मिलेंगे.

2. महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए सरकार ने 2 हजार करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है.

3. शिक्षा के लिए बजट में 16 हजार 396 करोड़ का प्रावधान किया गया है. हालांकि 16 हजार करोड़ कहां और कैस खर्च किए जाएंगे इसका जिक्र बजट में नहीं किया गया है. वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान सरकार की 10 साल की उपलब्धियों का जिक्र ज्यादा किया.

4. स्वास्थ्य विभाग के लिए 2024-25 के बजट में 8 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

5. बजट में सरकारी अस्पतालों के लिए 6 हजार करोड़ से अधिक आवंटन किया गया है. मोहल्ला क्लीनिक के लिए 212 करोड़ रुपये, सरकारी अस्पतालों में दवाइयों के लिए 658 करोड़ रुपए, नए अस्पतालों के निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं.

6. महिलाओं और बच्चों के पोषण से जुड़ी सभी योजनाओं के लिए बजट में 664 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

7. बजट पेंशनधारियों के लिए 2714 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

8. महिलाओं-बच्चों के विकास के अलावा ओबीसी, एससी औ एसटी वर्ग के कल्याण के लिए 6 हजार 216 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया हैं.

9. दिल्ली जल बोर्ड के लिए 7 हजार 195 करोड़ रुपये का ऐलान बजट में किया गया है.

10. वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान केजरीवाल सरकार द्वारा पिछले 10 साल में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर किए गए प्रयासों को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की तारीफ की.

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

फ्रांस में बेकाबू हुआ विरोध प्रदर्शन: 8 लाख लोग सड़कों पर, 6 हजार गिरफ्तार, आखिर क्यों थम नहीं रहा गुस्सा?

France Protests: फ्रांस में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन…

31 minutes ago

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! पहली जॉब के साथ खाते में क्रेडिट होंगे 15,000 रुपये, जानिए अप्लाई करने का तरीका

PM VBRY Scheme: केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत पहली…

45 minutes ago

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

49 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

54 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

1 hour ago