देश

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक! AAP का दावा- नो फ्लाई जोन में उड़ रहा था ड्रोन

Delhi CM Arvind Kejriwal Security Breach: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. आम आदमी पार्टी का दावा है कि नो फ्लाई जोन में ड्रोन उड़ता दिखा है. बताया जा रहा है कि एक शख्स नो फ्लाई जोन में ड्रोन उड़ाता नजर आया, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.

दिल्ली के सीएम की सुरक्षा में चूक का यह पहला मामला नहीं है. पिछले साल कुछ असामाजिक तत्वों ने सीएम के घर पर हमला बोल दिया था. सीएम के घर पर हमला करने वालों ने सीसीटीवी भी तोड़ दिए थे. इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था.

ये भी पढ़ें: WFI के खिलाफ ‘दंगल’, पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बृज भूषण शरण सिंह ने दीपेंद्र हुड्डा पर लगाए थे आरोप

उस वक्त तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि कुछ असामाजिक तत्वों ने दिल्ली के सीएम के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए. सिसोदिया ने ये भी आरोप लगाए थे कि सीएम के घर के बाहर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए हैं. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था. वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई थी.

तोड़े गए थे सीसीटीवी कैमरे

पूरे मामले में पहले दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया था कि बीजेपी युवा मोर्चा के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था. कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर सीएम आवास के बाहर तक पहुंच गए थे. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने दरवाजे पर पेंट फेंक दिया था और यहां सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया था.

सीएम केजरीवाल ने क्या कहा था

दरअसल, सीएम केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी को लेकर एक बयान दिया था. सीएम ने कहा था कि अगर यह फिल्म सभी को दिखानी है तो इसे यूट्यूब पर डाल दें, जिससे सभी लोग मुफ्त में फिल्म देख पाएंगे. केजरीवाल के इसी बयान के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया था.

-भारत एक्सप्रेस 

कमल तिवारी

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

20 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

32 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

56 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

2 hours ago