देश

WFI के खिलाफ ‘दंगल’, पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बृज भूषण शरण सिंह ने दीपेंद्र हुड्डा पर लगाए थे आरोप

Delhi: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों का आज तीसरे दिन मंगलवार को धरना प्रदर्शन जारी है. फिलहाल इस मुद्दे पर राजनीति भी खूब परवान चढ़ रही है. पक्ष और विपक्ष द्वारा तमाम आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. वहीं आज पहलवानों के इस विरोध प्रदर्शन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे. उनके अलावा सीपीएम नेता वृंदा करात और कई अन्य नेता दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे इस धऱना प्रदर्शन में शामिल हुए.

दूसरी तरफ, भाजपा सांसद व कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा है कि अगर ये आरोप सही पाए जाते हैं तो वह फांसी पर चढ़ने को तैयार हैं.

WFI अध्यक्ष ने लगाया था यह आरोप

वहीं पिछली बार जब पहलवान धरने पर बैठे थे उस दौरान भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा था कि विरोध करने वाले खिलाड़ियों के पीछे कांग्रेस और दीपेंद्र हुड्डा सिंह हुड्डा का हाथ है. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि लगभग तीन दशक पहले इस तरह की साजिश उनके खिलाफ कांग्रेस ने रची थी और एक बार फिर साजिश रची गई है. मामला यूपी बनाम हरियाणा लॉबी को जोड़कर भी देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: अब अपराधी में जुर्रत नहीं कि सड़क पर तन कर चल सके- रायबरेली में गरजे सीएम योगी

पहलवानों को मिला इनका समर्थन

बता दें कि पहलवानों के समर्थन में सोमवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के अलावा AIDWA की महिला सदस्यों ने भी धरना दे रहे पहलवानों से मुलाकात कर उन्हें अपना अपना समर्थन दिया था. इसके अलावा पहलवानों को खापों ने भी अपना समर्थन दिया है.

इस मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध में पहलवानों की याचिका पर उच्चतम न्यायालय शुक्रवार को सुनवाई करेगा. वहीं धरना प्रदर्शन को लेकर बजरंग पुनिया ने सोमवार को कहा था कि पहलवान उनके कारण में शामिल होने वाले किसी भी राजनीतिक दल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

16 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

31 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

40 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago