देश

अरविंद केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना, बोले- मोदी सरकार ने देश को 9 सालों में इतना लूटा, जितना अंग्रेजों ने ढाई सौ वर्ष में नहीं

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भ्रष्टाचार एवं महंगाई के लिये केंद्र की आलोचना करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने नौ वर्षों में इतना लूट लिया है, जितना अंग्रेजों ने ढाई सौ वर्ष में भी नहीं लूटा था. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के साइंस कॉलेज मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और लोगों से अपील की कि वे ‘आप’ को मौका देकर राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करें.

“मोदी जी मुझ पर गुस्सा हो गए कि मैं दिल्ली में रेवड़ियां बांट रहा हूं”

महंगाई के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए केजरीवाल ने कहा, ”मोदी जी मुझ पर गुस्सा हो गए कि मैं दिल्ली में रेवड़ियां बांट रहा हूं. हां मोदी जी, मैं बांट रहा हूं, लेकिन आपके लोग रेवड़ियां लूटकर अपने घर ले जा रहे हैं. जब मैं गरीबों के हाथों में रेवड़ियां रख रहा हूं तो आपको चिंता क्यों हो रही है.” केजरीवाल ने कहा, ”आज आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं. सब्जी दूध, आटा सब कुछ महंगा हो गया है. क्या आपने कभी सोचा है कि कीमतें क्यों बढ़ रही हैं. मोदी जी ने इतना टैक्स लगाया है जितना आजादी के बाद कभी नहीं लगा. मोदी जी ने चाय, कॉफी, दूध, तेल, किसी भी वस्तु को नहीं छोड़ा है.” उन्होंने कहा, ”यहां तक कि अंग्रेजों ने भी (देश में अपने शासन के दौरान) दूध और अन्य आवश्यक वस्तुओं पर कभी कर नहीं लगाया. उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद 75 साल में हमने खाद्य पदार्थों पर कभी टैक्स नहीं देखा.”

मोदीजी दूध और छाछ पर टैक्स वसूल रहे हैं- केजरीवाल

आप नेता ने कहा कि वह (प्रधानमंत्री मोदी) इतना टैक्स वसूल कर किसे दे रहे हैं । उनके ‘मित्र’ हैं. मोदीजी ने अपने मित्रों का 11 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया. मोदी जी, आप दूध और छाछ पर टैक्स वसूल रहे हैं और खुलेआम सारा पैसा अपने दोस्तों को दे रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- UCC पर हुए सर्वे के आंकड़ों ने उड़ाई कांग्रेस की नींद, जानें क्या है लोगों की राय

भगवान ने छत्तीसगढ़ को सब कुछ दिया है लेकिन अच्छे राजनेता नहीं

केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने नौ साल में इतना लूटा जितना अंग्रेजों ने 250 साल में भी नहीं लूटा था. उन्होंने कहा कि 75 साल में कांग्रेस ने भी इतनी लूट नहीं की. दिल्ली और पंजाब में ‘आप’ सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, ”भगवान ने छत्तीसगढ़ को सब कुछ दिया है लेकिन अच्छे राजनेता और अच्छी राजनीतिक पार्टी नहीं दी, यदि 23 साल में भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने राज्य में अच्छा काम किया होता तो राज्य का एक-एक परिवार अमीर हो गया होता.” उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यदि वे 24 घंटे मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा, अच्छा इलाज, रोजगार और मुफ्त में तीर्थयात्रा चाहते हैं तो वे छत्तीसगढ़ में आप को सत्ता में लाएं. रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago