Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sunita Kejriwal: अरविंद केजरीवाल की पत्नी को कोर्ट ने किया तलब, लगे हैं ये गंभीर आरोप…18 सितंबर को होना होगा पेश

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को दिल्ली की एक कोर्ट ने तलब किया है. सुनीता केजरीवाल का दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम दर्ज है.

सुनीता केजरीवाल को कोर्ट ने किया तलब

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को कोर्ट ने तलब किया है. सुनीता केजरीवाल का दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम दर्ज है. उनपर आरोप है कि उन्होंने कानून का कथित तौर पर उल्लघंन किया है. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अरजिंदर कौर ने बीजेपी नेता हरीश खुराना की शिकायत पर 18 सितंबर को सुनीता केजरीवाल को तलब कर जवाब देने को कहा है.

बीजेपी नेता ने कोर्ट में की थी शिकायत

इस मामले को लेकर 29 अगस्त को कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा था कि शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों की गवाही पर विचार करने के बाद कोर्ट की राय है कि सुनीता केजरीवाल के खिलाफ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध का मामला बनता है. इसलिए आरोपी को तलब करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- INDIA Vs Bharat: इंडिया-भारत के विवाद पर केंद्र सरकार ने जारी किया बयान, बोली- नाम बदलने की बात सिर्फ अफवाह

इन विधानसभा इलाकों में की मतदाता सूची में नाम दर्ज

दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने दावा कि सुनीता केजरीवाल यूपी के साहिबाबाद विधानसभा और दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों में नाम दर्ज है. हरीश खुराना का आरोप है कि जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 17 का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि ये दंडनीय अपराध है. जो झूठी घोषणाओं से जुड़ा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital