Categories: देश

Delhi: CM अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर क्‍या बोलीं उनकी पत्नी सुनीता?

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने खुशी जाहिर की है. एक्स पर पति के मजबूत इरादों की प्रशंसा की.

उन्होंने लिखा, “आम आदमी पार्टी को बहुत-बहुत बधाई. मजबूत बने रहने के लिए हम आपकी प्रशंसा करते हैं. इसके साथ ही हम आगामी दिनों में अन्य नेताओं के रिहाई की भी कामना करते हैं.”

राघव चड्डा, आतिशी, मनीष सिसोदिया ने भी जताई खुशी

आप नेता राघव चड्डा, आतिशी, मनीष सिसोदिया समेत तमाम नेताओं ने भी केजरीवाल की रिहाई पर खुशी जाहिर की और एक सुर में इसे ‘सत्य की जीत’ करार दिया.

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, “आज हम माननीय सुप्रीम कोर्ट को नमन करके उनका धन्यवाद करते हैं. हम इस देश के संविधान और बाबा साहब का धन्यवाद करते हैं, जिनके बदौलत आज यह संभव हुआ. यह सिर्फ सच्चाई की जीत की भी बात नहीं है, बल्कि इस फैसले से भाजपा के नेताओं का झूठ भी उजागर हुआ है. जिस तरीके से आज माननीय सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि ईडी के केसों में रिहाई से रोकने के लिए सीबीआई की गिरफ्तारी का पूरा मामला रचा गया. हमारे सीनियर एडवोकेट सिंघवी ने बार बार इस बात को दोहराया कि यह इंश्योरेंस अरेस्ट था. उन्हें किसी गलत काम के लिए अरेस्ट नहीं किया गया था.

INDI अलायंस के नेताओं की प्रतिक्रिया

इंडी अलायंस के घटक दलों ने भी अपनी प्रतिक्रिया सोशल प्लेटफॉर्म पर जाहिर करनी शुरू कर दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने केजरीवाल की जमानत पर कहा, “अरविंद केजरीवाल की रिहाई से एक बात स्पष्ट हो चुकी है कि इस लोकतंत्र की जड़े अभी-भी मजबूत हैं. यह लड़ाई सत्य के रास्ते से शुरू हुई है. केजरीवाल की जमानत से एक बात सुनिश्चित हो चुकी है कि एक लोतांत्रिक देश में किसी भी व्यक्ति को कमतर दिखाने की साजिश कभी पूरी नहीं हो सकती है.”

उन्हें यह जमानत सीबीआई वाले मामले में मिली है. केजरीवाल ने याचिका दाखिल कर सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

38 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

47 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

57 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago