देश

दिल्ली CM आतिशी की बड़ी घोषणा, कहा- कच्ची कॉलोनी में रहने वालों को बिना NOC के मिलेगा बिजली कनेक्शन

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की कच्ची कॉलोनी में रहने वालों को बड़ी राहत देते हुए यह घोषणा की है कि अब उन्हें बिजली कनेक्शन बिना एनओसी के भी मिलेगा. आतिशी ने बताया है कि दिल्ली में 1731 कच्ची कॉलोनियां हैं और दस साल पहले यहां बहुत बुरा हाल था. लेकिन जब अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी तो यहां तमाम सुविधाएं दी गई और यहां रहने वाले लोगों का जीवन सुलभ हो गया. मगर पिछले एक साल से यहां रहने वाले लोगों को भाजपा की डीडीए की वजह से बिजली कनेक्शन लेने में दिक्कत आ रही है.

डीडीए ने आदेश जारी किया कि बिना डीडीए की एनओसी के 1731 कच्ची कॉलोनियों में रहने वालों को बिजली कनेक्शन नहीं मिलेगा.

आतिशी ने बताया कि अब दिल्ली की आप सरकार ने फैसला लिया है कि इन 1731 कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बिजली कनेक्शन और मीटर के लिए किसी भी तरह की एनओसी की जरूरत नहीं होगी. इस बारे में डिस्कॉम को आदेश दे दिये गये हैं.डीडीए ने आदेश निकाला था कि बिजली कनेक्शन के लिए कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को एनओसी चाहिये होगा. इससे लोग दर-दर भटक रहे थे और कनेक्शन नहीं मिल पा रहा था. वहीं जो डीडीए के अधिकारियों को रिश्वत दे रहा था, उसे कनेक्शन मिल जाता था.

आतिशी ने कहा है कि अब दिल्ली सरकार ने डिस्कॉम को आदेश दे दिए हैं कि अब बिजली कनेक्शन के लिए किसी भी तरह की एनओसी की आवश्यकता नहीं होगी. डीडीए ने आदेश निकाला था कि बिजली कनेक्शन के लिए कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को एनओसी चाहिये होगा. इससे लोग दर-दर भटक रहे थे और कनेक्शन नहीं मिल पा रहा था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

9 seconds ago

हिंदू ही नहीं, ईसाइयों पर भी जहालत…पाकिस्तान के ऐसे हैं हालात! ईशनिंदा के नाम पर फूंक डाले घर-दुकान

Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…

37 minutes ago

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

44 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

53 minutes ago