दुनिया

PAKISTAN में S Jaishankar ने SCO समिट के दौरान क्या-कुछ कहा? बॉर्डर का जिक्र छेड़कर चीन को कैसे चेताया

S Jaishankar Pakistan Visit: पाकिस्तान में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद गए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पीच दी. अपने संबोधन में एस जयशंकर ने पाकिस्तान और चीन दोनों पर ना​म लिए बिना निशाना साधा.

SCO बैठक को संबोधित करते हुए जयशंकर बोले, “हम सबको आतंकवाद से सख्ती से निपटना होगा. आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते.” इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता पर भी जोर दिया. जयशंकर ने कहा कि सभी सदस्य देशों को एक-दूसरे की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को मान्यता देनी चाहिए.

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जयशंकर ने आगे कहा, “हमें SCO का मकसद पूरा करने के लिए आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से लड़ना जरूरी है. इसके लिए सदस्य देशों का एक-दूसरे पर भरोसा और ईमानदारी की जरूरत है.”

जयशंकर ने चीन का नाम लिए बिना कहा कि सदस्य देशों को बॉर्डर का सम्मान करने की जरूरत है.

‘आतंकवाद, चरमपंथ और अलगाववाद तीन बुराइयां’

एस. जयशंकर ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान को फटकार लगाई और कहा कि आतंकवाद के साथ-साथ व्यापार की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद, चरमपंथ और अलगाववाद ‘तीन बुराइयां’ है, जिनका समाधान नहीं किया गया तो सहयोग और एकीकरण का फायदा हासिल नहीं हो सकेगा.

जयशंकर ने कहा, “यदि सीमा पार से आतंकवाद, चरमपंथ और अलगाववाद जैसी गतिविधियां होती हैं, तो इनसे व्यापार, ऊर्जा प्रवाह, संपर्क और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा मिलने की संभावना नहीं है.”

पाकिस्तान में पीएम शहबाज शरीफ ने एस जयशंकर का स्वागत किया.

जयशंकर ने पाकिस्तान को ‘अच्छे पड़ोसी’ होने का महत्व भी समझाया. उन्होंने पाकिस्‍तान का नाम लिए बिना कहा, “यदि विश्वास की कमी है या सहयोग नाकाफी है, अगर दोस्ती में कमी आई है और अच्छे पड़ोसी होने की भावना कहीं गायब है, तो निश्चित रूप से आत्मनिरीक्षण करने और इन समस्याओं का समाधान खोजने की जरूरत है.”

भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने SCO ग्रुप लीडर्स के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लिया.

क्या है शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन?

बता दें कि शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) चीन और रूस की अगुवाई वाला अंतर्राष्ट्रीय संगठन है. SCO में शंघाई, चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई का ही नाम है. इस संगठन में चीन, रूस, भारत, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ईरान और बेलारूस जैसे देश शामिल हैं. आज होने वाली बैठक में ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आसिफ भी शामिल होने वाले थे, लेकिन आखिरी वक्त पर उनका पाकिस्तान आना टल गया.

यह भी पढ़िए: भारतीय विदेश मंत्री ने इस्लामाबाद में लगाया पौधा, पाक-चीन दोनों के PM से हुई मुलाकात

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

16 minutes ago

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

54 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

1 hour ago