देश

दिल्ली कोर्ट ने शस्त्र अधिनियम के एक मामले में गैंगस्टर काला जठेड़ी और अनिल रोहिल्ला को आरोपमुक्त किया

द्वारका कोर्ट ने शस्त्र अधिनियम के एक मामले में गैंगस्टर काला जठेड़ी उर्फ संदीप और अनिल रोहिल्ला उर्फ चिप्पी को आरोपमुक्त कर दिया. उसने कहा कि इस मामले में उन दोनों के बयानों के अलावा कोई सबूत नहीं है. इन बयानों से दोनों के खिलाफ कोई निष्कर्ष नहीं निकलता. इस तरह का बयान साक्ष्य कानून के तहत मान्य भी नहीं है. द्वारका कोर्ट के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रजत गोयल ने इस तरह से आरोपी बनाने को लेकर दिल्ली पुलिस से एक रिपोर्ट मांगी है और संबंधित डीसीपी से यह बताने को कहा है कि किस आधार पर उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया. उन्होंने इसके साथ ही इस मामले में आरोपी आकाश और आशुदीप के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है. साथ ही औपचारित आरोप तय करने को लेकर 30 मई निर्धारित की है.

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने यह मामला दर्ज किया था

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो अन्य आरोपियों से बरामद हथियारों और उनके खुलासे के आधार पर यह मामला दर्ज किया था. काला जठेरी और अनिल चिप्पी को खुलासे के बयानों के आधार पर आरोपी बनाया गया था और उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए गए थे. मजिस्ट्रेट ने काला जठेरी और चिप्पी को आरोप मुक्त करते हुए कहा कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जिससे पता चले कि आरोपी जठेरी एवं चिप्पी ने सह आरोपी आकाश और आशुदीप से कथित रूप से बरामद अवैध हथियारों की आपूर्ति या खरीद के लिए आपस में कोई साजिश रची थी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago