देश

MLA Horse Trading Case: सीएम केजरीवाल के घर नोटिस लेकर पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम

MLA Horse Trading Case: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई है. क्राइम बांच की टीम सीएम के आवास पर नोटिस लेकर पहुंची है. दरअसल शुक्रवार रात भी एक नोटिस लेकर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची थी लेकिन किसी ने नोटिस रिसीव नहीं किया था. ऐस में आज यानी शनिवार सुबह एक बार फिर टीम उनके आवास पर पहुंची है. सीएम केजरीवाल के अलावा मंत्री आतिशी मर्लेना के आवास पर भी क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस लेकर पहुंची थी. लेकिन वहां पर किसी ने नोटिस रिसीव नहीं किया.

यह भी पढ़ेंः हिमाचल के सोलन में परफ्यूम फैक्ट्री में भीषण आग, 31 मजदूर घायल, 9 अभी भी लापता

यह है मामला

बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि बीजेपी उनकी पार्टी के 7 विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपए की पेशकश की है. इसके साथ ही केजरीवाल सरकार को गिराने की धमकी भी दी थी. इसी संबंध में पुलिस नोटिस देकर सीएम केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है.

जांच से भाग रहे हैं केजरीवाल- सचदेवा

इस मामले में भाजपा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी कि सीएम केजरीवाल के एमएलए खरीद फरोख्त के आरोपों की जांच की जाए. जब सीएम ने शुक्रवार को नोटिस रिसीव नहीं किया तो दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा था कि सीएम झूठे आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर रहे हैं. ऐसे में जब जांच के लिए दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची तो वे जांच से भाग रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को पुलिस थाने में गोलियां मारी, जमीन विवाद सुलझाने पहुंचे थे दोनो नेता

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

50 minutes ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

1 hour ago

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

4 hours ago